Apple Watch Series 12 हुई और स्मार्ट, AI फीचर्स के साथ हार्ट रेट ट्रैकिंग भी बेहतर
Apple ने सितंबर इवेंट 2026 में Apple वॉच सीरीज 12 और अल्ट्रा 4 में कई नए AI फीचर पेश किए हैं. नई वॉच सायरन और अलार्म जैसी आवाजों को पहचान सकेगी. लाइव रिवाइंड पिछले 15 सेकंड की बातचीत को टेक्स्ट में बदलने में मदद करेगा. सिरी रिकैप बातचीत का सार बताएगा. इसके अलावा लगातार हार्ट रेट ट्रैकिंग, बेहतर हेल्थ ऐप, सिरेमिक केस और नई चिप के साथ परफॉर्मेंस में सुधार मिलने की उम्मीद है.
Highlights
- Apple Watch Series 12 और Ultra 4 में कई नए AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
- नई वॉच बिना iPhone के सायरन और अलार्म जैसी आवाजों को पहचान सकेगी.
- हार्ट रेट ट्रैकिंग, हेल्थ ऐप, सिरेमिक केस और नई चिप के साथ परफॉर्मेंस में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
Apple सितंबर इवेंट 2026 में कंपनी ने अपनी नई Apple वॉच सीरीज 12 और Apple वॉच अल्ट्रा 4 को पेश किया है. नई स्मार्टवॉच में कई AI बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं. इनमें साउंड रिकग्निशन, लाइव रिवाइंड और सिरी रिकैप जैसे फीचर शामिल हैं.
एपल वॉच सीरीज 12 की शुरुआती कीमत 399 डॉलर यानी करीब 37956 रुपये रखी गई है. वहीं एपल वॉच अल्ट्रा 4 की कीमत 799 डॉलर यानी करीब 76000 रुपये है. दोनों स्मार्टवॉच के लिए प्री ऑर्डर आज से शुरू होंगे. कंपनी के मुताबिक एपल वॉच सीरीज 12 और अल्ट्रा 4 की बिक्री 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी.
कंपनी ने हेल्थ और फिटनेस से जुड़े फीचर्स में भी बड़े बदलाव किए हैं. नई वॉच में हार्ट रेट को लगातार ट्रैक करने की सुविधा मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा Apple वॉच में नया सिरेमिक डिजाइन और बेहतर परफॉर्मेंस भी देखने को मिल सकती है.
लगातार हार्ट रेट पर नजर रखेगी वॉच
नई Apple वॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग को पहले से बेहतर बनाया जा सकता है. अभी वॉच कुछ अंतराल पर या एक्टिविटी के दौरान हार्ट रेट चेक करती है. नई तकनीक के जरिए सेंसर पूरे दिन लगातार हार्ट रेट पर नजर रख सकता है. इससे यूजर को अपने हार्ट रेट में होने वाले बदलाव की ज्यादा जानकारी मिल सकती है. यह फीचर हेल्थ मॉनिटरिंग को पहले से ज्यादा यूजफूल बना सकता है.
हेल्थ और फिटनेस ऐप में बड़ा बदलाव
Apple अपने हेल्थ और फिटनेस ऐप को भी नए तरीके से पेश करने की तैयारी में है. इसमें यूजर की सेहत से जुड़े ज्यादा आंकड़े और जानकारी दिखाई जा सकती है. इसका मकसद केवल वर्कआउट की जानकारी देना नहीं होगा. ऐप यूजर की पूरी वेलनेस और रोजाना की एक्टिविटी को समझने में मदद कर सकता है. इससे Apple वॉच का मुकाबला ओरा जैसी कंपनियों से और मजबूत हो सकता है.
सिरेमिक केस में आ सकती है Apple वॉच
हार्डवेयर के स्तर पर भी नई Apple वॉच में बदलाव देखने को मिल सकता है. कंपनी सीरीज 12 के लिए सफेद और गहरे ग्रे रंग के सिरेमिक केस का इस्तेमाल कर सकती है. सिरेमिक फिनिश Apple वॉच में पहले भी इस्तेमाल हो चुकी है. यह फिनिश आखिरी बार 2017 में आई हाई एंड सीरीज 3 में देखने को मिली थी. इसके साथ यूजर्स को नए रंगों वाले वॉच बैंड भी मिल सकते हैं.
डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम
नई Apple वॉच में बाहरी डिजाइन को लेकर बहुत बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. कंपनी इस बार डिजाइन की जगह फीचर्स और परफॉर्मेंस पर ज्यादा ध्यान दे सकती है. वॉच का मौजूदा आकार और शेप काफी हद तक बरकरार रह सकता है. इसका मतलब है कि यूजर्स को नई वॉच देखने में पिछली पीढ़ी जैसी लग सकती है. हालांकि अंदर से इसमें कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro हुआ लॉन्च, 36 घंटे तक चलेगी बैटरी और मिलेगा A20 Pro प्रोसेसर, इतनी है भारत में कीमत
नई चिप से बढ़ेगी वॉच की स्पीड
परफॉर्मेंस के मामले में Apple वॉच सीरीज 12 और अल्ट्रा 4 में बड़ा अपग्रेड मिल सकता है. पिछली सीरीज 11 और अल्ट्रा 3 में एस10 चिप का इस्तेमाल किया गया है. नई पीढ़ी में एस11 या इससे नई चिप दिए जाने की उम्मीद है. इससे वॉच की स्पीड और काम करने की क्षमता बेहतर हो सकती है. पिछले कुछ सालों के मुकाबले यह सबसे noticeable परफॉर्मेंस अपग्रेड में से एक हो सकता है.
Latest Stories
iPhone 18 Pro Max हुआ भारत में लॉन्च, 48MP ट्रिपल कैमरा से पैक्ड, कीमत 1,79,900 रुपए से शुरू
iPhone 18 Pro हुआ लॉन्च, 36 घंटे तक चलेगी बैटरी और मिलेगा A20 Pro प्रोसेसर, इतनी है भारत में कीमत
शुरू हुआ Apple Event 2026, फोल्डेबल से प्रो मैक्स तक, इवेंट में इन प्रोडक्ट्स पर रहेंगी सबकी नजरें
