इमरजेंसी में होगी पैसे की NO टेंशन, यहां समझें EPFO के नए विड्रॉल रूल्स
EPFO Rules: क्या आपको EPFO के नए नियमों के बारे में पता है? अगर आपका भी सैलरा से हर महीने PF कटता है तो आपको एलिजिबिलिटी, पैसे निकालने की लिमिट, लागू शर्तों और रिटायरमेंट सेविंग्स पर इसके असर के बारे में जरूरी जानकारी होनी चाहिए.
Highlights
- पीएफ एडवांस के बदले नियम.
- बीमारी के लिए अनलिमिटेड बार निकासी.
- 10 बार तक निकाल सकते हैं पढ़ाई के लिए पैसे.
एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन ने नए नियमों के बारे में जानकारी देते हुए हाल ही में अपने ऑफिशियल X हैंडल से एक पोस्ट को शेयर किया है. इस पोस्ट में EPFO ने EPF एडवांस को कंट्रोल करने वाले नियमों में हुए बदलावों के बारे में बताया है. इस पोस्ट से आपको ये समझने में मदद मिलेगी कि आप किस जरूरत के लिए कितनी बार पैसे निकाल सकते हैं, खासकर मेडिकल ट्रीटमेंट, एजुकेशन और हाउसिंग जैसी जरूरी जरूरतों के लिए.
पोस्ट में लिखा है कि नए EPF एडवांस नियम, अब पैसे निकालना और भी आसान. EPF एडवांस के नए नियम, पढ़ाई, बीमारी और घर जैसी जरूरी जरूरतों के लिए पैसे निकालने की लिमिट जानें.
New EPFO Rules: एलिजिबिलिटी और विड्रॉल लिमिट समझें
EPF एडवांस एलिजिबल मेंबर्स को रिटायरमेंट से पहले अपने जमा हुए प्रोविडेंट फंड बैलेंस का एक हिस्सा खास मकसद के लिए निकालने की इजाजत देता है. पढ़ाई, मेडिकल जरूरतें और घर उन हालातों में से हैं जिनके लिए ऐसे एडवांस मिल सकता है, जो लागू शर्तों के अधीन हैं.
पहला, बीमारी के लिए निकालने की कोई लिमिट नहीं है. आप जितनी बार चाहें पैसे निकाल सकते हैं. इसका मतलब ये है कि अगर अचानक से बीमारी आती है तो आप आसानी से पैसे निकाल सकते हैं, अगर बीमारी लंबे समय तक रहती है जिससे बार-बार पैसों की जरूरत पड़ती है तो भी आप अपने पीएफ बैलेंस के हिसाब से पैसे निकाल पाएंगे.
दूसरा, पढ़ाई के लिए मेंबरशिप के दौरान आप 10 बार पैसे निकाल सकते हैं. अगर आप या फिर घर में कोई पढ़ना चाहता है तो आप एजुकेशन के लिए एडवांस निकाल सकते हैं.
तीसरा, शादी के लिए आप मेंबरशिप के दौरान 5 बार पैसे निकाल सकते हैं. घर में आपकी या फिर किसी फैमिली मेंबर की शादी है तो भी ईपीएफओ से एडवांस ले सकते हैं.
हाउसिंग जरूरतों के लिए
प्लॉट, फ्लैट खरीदने के लिए, हाउस कंस्ट्रक्शन, होम लोन के री-पेमेंट के लिए आप मेंबरशिप के दौरान 5 बार तक पैसे निकाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- EPFO: 55 की उम्र में हुए रिटायर तो कितने साल तक मिलेगा PF अकाउंट में पड़े पैसे पर ब्याज?
Latest Stories
15 सितंबर एडवांस टैक्स की डेडलाइन, क्या सैलरीड लोगों को भी देना होगा टैक्स? जानें पूरा नियम
नौकरी चली गई तो कार लोन की EMI कैसे भरें? डिफॉल्ट से पहले करें ये 5 काम, वरना खराब हो सकता है क्रेडिट स्कोर
EPFO 2026: नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद काम के हैं ये 5 फायदे, रिटायरमेंट से लेकर इमरजेंसी तक आएंगे काम
