104% रिटर्न वाला शेयर फिर बना रॉकेट! छुआ ₹6990 का रिकॉर्ड हाई, राधाकिशन दमानी का भी बड़ा दांव

ASM Technologies के शेयर बुधवार को 10.2% तक चढ़कर 6990 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए. कंपनी 4875 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 10.78 लाख शेयरों का प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट करेगी, जिससे 525.99 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. इसमें SBI Mutual Fund, SBI Emergent India Fund, Radhakishan Damani से जुड़ी Derive Trading and Resorts और Asha Mukul Agrawal निवेश करेंगी.

स्टॉक Image Credit: Getty image

Highlights

  • ASM Technologies का शेयर 10.2% चढ़कर 6990 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा.
  • कंपनी 4875 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 10.78 लाख शेयर जारी करेगी.
  • Radhakishan Damani से जुड़ी Derive Trading and Resorts भी निवेश करेंगी.

ASM Technologies के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के बोर्ड ने करीब 10.78 लाख इक्विटी शेयरों के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट को मंजूरी दी है. इस खबर के बाद शेयर बीएसई पर 10.2% तक चढ़कर 6990 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. हालांकि, बाद में तेजी कुछ कम हुई और शेयर 3% की बढ़त के साथ 6521 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 9512 करोड़ रुपये है.

₹4875 के भाव पर जारी होंगे नए शेयर

कंपनी के रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इन शेयरों को 4875 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किया जाएगा. इस प्रेफरेंशियल इश्यू से कंपनी कुल 525.99 रुपये करोड़ जुटाएगी. इस इश्यू में चार नॉन-प्रमोटर निवेशक शामिल होंगे. इनमें SBI Mutual Fund की अलग-अलग स्कीमें, SBI Emergent India Fund, SBI Alternate Equity Fund की एक स्कीम, Derive Trading and Resorts Pvt. Ltd. और Asha Mukul Agrawal शामिल हैं.

RK Damani से जुड़ी कंपनी भी लगाएगी पैसा

इस फंड रेजिंग में Derive Trading and Resorts Pvt. Ltd. भी हिस्सा ले रही है. यह कंपनी Radhakishan Damani से जुड़ी हुई है, जो Avenue Supermarts के प्रमोटर और भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख निवेशकों में शामिल हैं यानी ASM Technologies में होने वाली इस प्रेफरेंशियल हिस्सेदारी के जरिए दिग्गज निवेशक से जुड़ी इकाई भी कंपनी में पैसा लगाने जा रही है.

Asha Mukul Agrawal की भी बढ़ेगी हिस्सेदारी

ASM Technologies में Asha Mukul Agrawal भी निवेश करेंगी. यह निवेश उनकी मौजूदा हिस्सेदारी के अलावा होगा. उनके पति और जाने-माने निवेशक Mukul Agrawal के पास पहले से कंपनी की 10.28% हिस्सेदारी है. जून तिमाही के आखिरी में ASM Technologies में प्रमोटर संस्थाओं की हिस्सेदारी 57.65% थी, जबकि पब्लिक शेयरधारकों के पास बाकी 42.35% हिस्सेदारी थी.

नए निवेशकों को कितनी हिस्सेदारी मिलेगी?

प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के बाद प्रस्तावित हिस्सेदारी के मुताबिक, SBI Mutual Fund की अलग-अलग स्कीमों की हिस्सेदारी 5.25%, SBI Emergent India Fund की 0.65%, Derive Trading and Resorts Pvt. Ltd. की 0.65% और Asha Mukul Agrawal की 0.33% होगी.

ASM Technologies के शेयर ने इस साल दिया 104% रिटर्न

फंड रेजिंग की खबर के बीच ASM Technologies के शेयर में इस साल शानदार तेजी देखने को मिली है. कंपनी के शेयर ने बुधवार को 6990 रुपये का रिकॉर्ड हाई बनाया. इसके बाद शेयर 6521 रुपये पर बंद हुआ. शेयर पिछले एक महीने में करीब 35% चढ़ चुका है, जबकि इस साल अब तक इसमें 104% का रिटर्न मिला है.

इसे भी पढ़ें- 3 साल में 278% रिटर्न देने वाले इस स्टॉक में 9% की तेजी, जानें क्या है नया अपडेट

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.