Bank of Baroda में सेंधमारी का दावा! डार्क वेब पर लीक हुआ 1TB कस्टमर डेटा?

Bank of Baroda Data Leak: X (पहले ट्विटर) पर हाल ही में एक यूजर ने दावा किया है कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 1 टीबी बैंक डेटा को चुरा लिया गया है और इस सेंसिटिव डेटा को डार्क वेब पर लीक कर दिया गया है. यूजर ने साइबर दोस्त अकाउंट को टैग करते हुए मामले की जांच का भी अनुरोध किया है.

बैंक ऑफ बड़ौदा डेटा लीक Image Credit: Magnific

डेटा लीक की खबरें सामने आते ही चिंता होने लगती है कि कहीं हमारा भी डेटा तो लीक नहीं हो गया, क्योंकि डेटा के लीक होने से सिक्योरिटी खतरे में पड़ सकती है. अब हाल ही में एक X यूजर ने इस बात का दावा किया है कि एक हैकर ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा का लगभग 1TB सेंसिटिव बैंक डेटा चुराकर डार्क वेब पर लीक कर दिया है. इस बात की जानकारी X यूजर श्रीकांत द्वारा दी गई है, जिन्होंने बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और सरकार के साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस हैंडल साइबरदोस्त को टैग करते हुए अधिकारियों से मामले की जांच करने का अनुरोध किया है.

एक बात जो शुरुआत में ही आपको पता होनी चाहिए वह यह है कि इन दावों को ऑफिशियली वेरिफाई नहीं किया गया है और बैंक ने भी इंटरनल सिस्टम में किसी भी ब्रीच की पुष्टि नहीं की है.

X यूजर का दावा-1 टीबी डेटा लीक

X यूजर श्रीकांत ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा @bankofbaroda के डेटा डंप का रूट फोल्डर में #डेटाब्रीच हुआ है. थ्रेड में और वेरिफिकेशन लिंक हैं. लिंक लाइव है. यह SOS @Cyberdost @RBI है. पोस्ट में स्क्रीनशॉट और एक और X अकाउंट, डार्क वेब इंटेलिजेंस का लिंक भी शामिल है, जिसने दावा किया कि एक थ्रेट एक्टर (थ्रेट एक्टर कोई भी व्यक्ति या ग्रुप हो सकता है जो नुकसान पहुंचाता है, डेटा चुराता है या डिजिटल सिस्टम में सेंध लगाता है) ने डाउनलोड लिंक के साथ कथित डेटा के सैंपल पब्लिश किए हैं.

पोस्ट के मुताबिक, अटैकर का दावा है कि उसके पास बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर्स और बैंकिंग ऑपरेशन्स से जुड़ा करीब 1TB डेटा है. डार वेब इंटेलिजेंस अकाउंट ने कहा, 🇮🇳 इंडिया थ्रेट एक्टर ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 1TB डेटा लीक होने का दावा किया है.

कौन-कौन सी जानकारी हुई लीक?

इसके अलावा ये भी दावा किया कि लीक हुई जानकारी में कथित तौर पर पर्सनल और कॉर्पोरेट बैंकिंग रिकॉर्ड शामिल हैं, जिसमें सेविंग्स और करंट अकाउंट, लोन रिकॉर्ड, नेटबैंकिंग यूजर्स, NRO और कॉर्पोरेट बैंकिंग सर्विसेज़, कस्टमर सपोर्ट जानकारी और ब्रांच रिकॉर्ड शामिल हैं. पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि सैंपल फाइलों में कस्टमर फॉर्म हैं जिनमें आइडेंटिटी डिटेल, कॉन्टैक्ट से जुड़ी जानकारी और अकाउंट से जुड़ा डेटा है.

एक और पोस्ट में, श्रीकांत ने बताया कि लीक हुई फाइल्स में सिर्फ KYC डॉक्यूमेंट्स से ज्यादा कुछ है. उन्होंने पोस्ट किया और सैंपल डेटा. KYC डॉक्यूमेंट्स से कहीं ज्ययादा. बड़े पैमाने पर इंटरनल ऑडिट डेटा उपलब्ध है, इनमें से हर एक में अकाउंट खोलने के फॉर्म हैं जिसमें नाम, फोटो, UID है.

खबर लिखे जाने तक बैंक ऑफ बड़ौदा ने डेटा लीक की न तो पब्लिकली पुष्टि की है और RBI की तरफ से इन दावों के बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. जब तक ऑफिशियल जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक कथित ब्रीच और लीक हुए डेटा की पुष्टि नहीं हो सकती है.

ये भी पढ़ें- OnePlus N6x: भारत में इस हफ्ते लॉन्च होगा ये दमदार फोन, सिंगल चार्ज पर चलेगा 2.5 दिन!