30 हजार रुपये के बजट में खरीदना है नया फोन? ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट ऑप्शन
अगर आप 30,000 रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. हम यहां आपको दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाले बेस्ट 5 फोन बता रहे हैं.

नया स्मार्टफोन खरीदते समय ज्यादातर लोग कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और डिस्प्ले पर खास ध्यान देते हैं. लेकिन 30,000 रुपये के बजट में इन सभी खूबियों वाला फोन चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे में यहां हम आपको 2026 में खरीदने के लिए 5 स्मार्टफोन की लिस्ट बता रहे हैं. इसमें Motorola Edge 70 Fusion, Realme P4 Power, iQOO Z11x, Poco X8 5G और OnePlus Nord CE6 Lite शामिल हैं. इन फोन में 7,000mAh से लेकर 10,001mAh तक की बैटरी, 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इन पांचों फोन के फीचर्स के बारे में.
Realme P4 Power
बैटरी के मामले में Realme P4 Power खास ऑप्शन है. इसमें 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, यह भारत में किसी फोन में मिलने वाली पहली इतनी बड़ी बैटरी है. फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है. यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोटोग्राफी के लिए 50MP का Sony कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. इसमें 80W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है. इस फोन की कीमत 29,999 रुपये है.
Motorola Edge 70 Fusion
इस लिस्ट में Motorola Edge 70 Fusion शामिल है. इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6.78 इंच का 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोटोग्राफी के लिए 50MP का Sony मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 7,000mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. इसकी लिस्टेड कीमत 32,999 रुपये है.
iQOO Z11x
iQOO Z11x में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6.76 इंच की Full HD+ LCD स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का Sony मेन सेंसर और 2MP का बोकेह कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 7,200mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इसमें बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी है. फोन की कीमत 27,499 रुपये है.
Poco X8 5G
Poco X8 5G में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन में 9,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें 22.5W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी है. फोन की कीमत 27,999 रुपये है.
OnePlus Nord CE6 Lite
OnePlus Nord CE6 Lite में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6.72 इंच की Full HD+ LCD स्क्रीन मिलती है. यह सपोर्टेड गेम्स में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट दे सकती है. कैमरे के लिए इसमें 50MP का मेन सेंसर और 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 7,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. इसमें बायपास चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है. फोन 28,000 रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर आता है.
यह भी पढ़ेंं: Realme ला रहा है अब तक का सबसे धांसू फोन! 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी से होगा लैस