TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

10 लाख से कम में मिलती हैं सनरूफ वाली ये 3 CNG कारें, 25 से ज्यादा का माइलेज

अगर आप कम बजट में CNG कार खरीदना चाहते हैं और साथ में सनरूफ का फीचर भी चाहते हैं, तो बाजार में कुछ अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. Tata Punch, Hyundai Exter और Tata Altroz जैसी कारों के CNG वेरिएंट में सनरूफ मिलती है.

Tata Punch CNG Image Credit: Tata

Highlights

  • 10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली कम ही कारे देखने मिलती हैं.
  • Tata Punch, Hyundai Exter और Tata Altroz में सनरूफ मिलता है.
  • इन कारों का दावा किया गया CNG माइलेज 25 किलोमीटर प्रति किलो से ज्यादा है.

अगर आप कम बजट में CNG कार खरीदना चाहते हैं और साथ में सनरूफ का फीचर भी चाहते हैं, तो बाजार में कुछ अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. Tata Punch, Hyundai Exter और Tata Altroz जैसी कारों के CNG वेरिएंट में सनरूफ मिलती है. इनका दावा किया गया माइलेज भी 25 किलोमीटर प्रति किलो से ज्यादा है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और खासियत.

Tata Altroz CNG: 8.50 लाख रुपये से कीमत

Tata Altroz उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो हैचबैक कार में सनरूफ और कम खर्च वाला CNG इंजन चाहते हैं. इसके Pure S CNG वेरिएंट में सनरूफ मिलती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.50 लाख रुपये है. इसमें 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है, जो CNG मोड में 73.5hp की पावर और 103Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, इसका माइलेज 27.8 किलोमीटर प्रति किलो तक है.

Tata Punch CNG: 8.55 लाख रुपये से कीमत

Tata Punch CNG भी इस लिस्ट में शामिल है. इसके Pure+ S CNG वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.55 लाख रुपये है. इसमें 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो CNG मोड में 73.5PS की पावर और 103Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका दावा किया गया माइलेज 26.99 किलोमीटर प्रति किलो है. इसमें ट्विन सिलेंडर सेटअप दिया गया है, जिससे बूट स्पेस को बेहतर रखने में मदद मिलती है.

Hyundai Exter CNG: 8.93 लाख रुपये से कीमत

Hyundai Exter CNG भी सनरूफ और अच्छे माइलेज का कॉम्बिनेशन देती है. इसके HX6 CNG वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलती है. इसकी कीमत करीब 8.93 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. इसमें 1.2 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो CNG मोड में 69hp की पावर और 95.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, यह कार 27.1 किलोमीटर प्रति किलो तक का माइलेज देती है. इसमें ट्विन CNG सिलेंडर सेटअप भी मिलता है.

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

इन तीनों कारों में सनरूफ और CNG का कॉम्बिनेशन मिलता है. हालांकि, यहां बताई गई कीमतें एक्स-शोरूम हैं. अलग-अलग शहरों में टैक्स, इंश्योरेंस और अन्य खर्चों के कारण ऑन-रोड कीमत बदल सकती है. वहीं, माइलेज के आंकड़े कंपनी के दावे या ARAI सर्टिफिकेशन पर आधारित हैं. असल इस्तेमाल में ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल और सड़क की स्थिति के हिसाब से माइलेज कम या ज्यादा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: TVS Jupiter 125 में आने वाला है बड़ा अपडेट, अब मिलेगा ABS फीचर; इतनी हो सकती है कीमत