अब TV पर भी देख सकेंगे Instagram Reels, भारत में लॉन्च हुआ नया ऐप; जानें कैसे करेगा काम
Instagram इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब मोबाइल की छोटी स्क्रीन के बजाय टीवी की बड़ी स्क्रीन पर भी Reels देख सकेंगे. Meta ने भारत में Instagram for TV ऐप लॉन्च करने का ऐलान किया है.
Highlights
- Instagram ने भारत में लॉन्च किया अपना TV ऐप, अब बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे Reels.
- Apple TV, Amazon Fire TV और Google TV पर मिलेगा Instagram का नया ऐप.
- एक TV ऐप में 5 अकाउंट जोड़ सकेंगे, मोबाइल से भी Reels को TV पर कास्ट कर पाएंगे.
Instagram पर Reels देखने का अनुभव अब बदलने वाला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta ने भारत में Instagram for TV ऐप पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स अपने टीवी पर Instagram Reels और Stories देख सकेंगे. कंपनी के मुताबिक, यह ऐप आने वाले दिनों में सपोर्टेड Apple TV, Amazon Fire TV और Google TV डिवाइस पर उपलब्ध होगा. खास बात यह है कि इसमें एक साथ 5 Instagram अकाउंट जोड़े जा सकेंगे. यानी घर के अलग-अलग सदस्य अपने पसंद के वीडियो देख पाएंगे. इसके अलावा मोबाइल से सीधे टीवी पर Reels कास्ट करने और दोस्तों के पसंदीदा वीडियो देखने के लिए Friends Tab जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.
टीवी पर ऐसे देखें Instagram Reels
Instagram for TV इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने सपोर्टेड Apple TV, Amazon Fire TV या Google TV डिवाइस पर Instagram ऐप इंस्टॉल करना होगा. इसके बाद अपने Instagram अकाउंट से लॉगिन करना होगा. यूजर्स मोबाइल ऐप में Settings के अंदर दिए गए बुकमार्क के जरिए भी TV ऐप को एक्सेस कर सकेंगे. इसमें एक साथ 5 अकाउंट जोड़ने की सुविधा मिलेगी. अगर आप चाहें तो सिर्फ टीवी पर वीडियो देखने के लिए अलग Instagram अकाउंट भी बना सकते हैं.
Reels के साथ Stories और फोटो भी देख सकेंगे
इस ऐप में सिर्फ Reels ही नहीं, बल्कि Stories देखने की सुविधा भी मिलेगी. यूजर्स वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल दोनों तरह की Reels देख सकेंगे. हॉरिजॉन्टल वीडियो टीवी की बड़ी स्क्रीन के हिसाब से चलेंगे. इसके अलावा Instagram क्रिएटर्स की प्रोफाइल पर जाकर उनकी फोटो और कैरोसेल पोस्ट भी देख सकेंगे. वीडियो को अलग-अलग चैनल में बांटा जाएगा, जो आपकी पसंद, लोकप्रिय कंटेंट और फॉलो किए जाने वाले अकाउंट पर आधारित होंगे.
अपने आप चलेंगे वीडियो, रिमोट से होगा कंट्रोल
Instagram for TV में Reels अपने आप प्ले होती रहेंगी. यानी हर वीडियो खत्म होने के बाद आपको अगली Reel चुनने के लिए बार-बार स्क्रीन पर जाने की जरूरत नहीं होगी. यूजर्स अपने टीवी के रिमोट से वीडियो चलाने और ऐप में आगे बढ़ने जैसे काम कर सकेंगे. इसके अलावा ऐप में Search का विकल्प भी मिलेगा. इसकी मदद से आप अपनी पसंद के क्रिएटर्स और वीडियो खोज सकते हैं. हालांकि, ऑटो स्क्रॉल के कंट्रोल ऐप के वर्जन के हिसाब से अलग हो सकते हैं.
मोबाइल से भी टीवी पर कास्ट कर सकेंगे Reels
अगर आप अपने मोबाइल पर कोई Reel देख रहे हैं और उसे टीवी पर चलाना चाहते हैं, तो इसके लिए कास्ट फीचर मिलेगा. इसके लिए आपका मोबाइल और टीवी एक ही Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट होना चाहिए. साथ ही टीवी पर Instagram ऐप में लॉगिन होना जरूरी है. इसके बाद मोबाइल के Instagram ऐप में कास्ट विकल्प चुनकर अपने टीवी को सेलेक्ट कर सकते हैं. हालांकि, यह सुविधा डिवाइस और ऐप के रोलआउट के हिसाब से उपलब्ध होगी.
बच्चों की सुरक्षा के लिए भी खास फीचर
Meta ने इस ऐप में बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा है. कंपनी के मुताबिक, टीवी पर दिखने वाली Reels आम तौर पर 13+ Content Ratings सिस्टम के तहत होंगी. वहीं, टीनएजर्स के लिए मोबाइल ऐप जैसे सुरक्षा फीचर्स मिलेंगे. इनमें उम्र के हिसाब से कंटेंट और प्रोफाइल पर रोक, इस्तेमाल की समय सीमा और स्लीप मोड रिमाइंडर शामिल हैं. टीन अकाउंट पर टीवी में बिताया गया समय भी उनकी कुल इस्तेमाल की समय सीमा में जोड़ा जाएगा.
यह भी पढ़ें: 30 हजार रुपये के बजट में खरीदना है नया फोन? ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट ऑप्शन
Latest Stories
30 हजार रुपये के बजट में खरीदना है नया फोन? ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट ऑप्शन
Realme ला रहा है अब तक का सबसे धांसू फोन! 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी से होगा लैस
इंटरनेट बंद होने पर भी रास्ता दिखाएगा Google Maps, बस फोन में पहले कर लें ये सेटिंग
