धांसू ऑफर: ये कंपनी दे रही 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, इस प्लान के साथ मिलेगा फायदा

BSNL Offer: भारत संचार निगम लिमिटेड ने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है, इस ऑफर के तहत कंपनी 2399 रुपए वाले प्लान के साथ एक्स्ट्रा वैलिडिटी का फायदा दे रही है. इस ऑफर का बेनिफिट आपको रिचार्ज करने पर मिलेगा लेकिन ये एक लिमिटेड टाइम ऑफर है.

बीएसएनएल ऑफर Image Credit: Magnific

BSNL के पास प्रीपेड यूजर्स के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान्स हैं, कंपनी पुराने प्लान्स से ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स भी लेकर आती है. अब कंपनी 2399 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के साथ एक्स्ट्रा वैलिडिटी का फायदा दे रही है. फिलहाल बाकी किसी भी प्राइवेट कंपनी के पास ऐसा कोई भ प्लान नहीं है जिसके साथ एक्स्ट्रा वैधता का फायदा मिलता हो. अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं तो इस प्लान को खरीदकर आप 47 दिन की एक्स्ट्रा वैधता का फायदा उठा सकते हैं.

भारत संचार निगम लिमिटेड ने X पर एक पोस्ट शेयर कर 2399 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के साथ मिल रहे इस ऑफर की जानकारी दी है.

BSNL 2399 Plan Details

इस रिचार्ज प्लान के साथ हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस का फायदा मिलता है. डेटा पूरा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 40Kbps कर दी जाएगी. ये प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है लेकिन 47 दिन की एक्स्ट्रा वैधता के बाद ये प्लान 412 दिन तक चलेगा.

डेटा बेनिफिट्स भी काफी अच्छा है. ध्यान दें कि यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है, इसलिए अगर आप यह ऑफर पाना चाहते हैं, तो आपको 12 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 के बीच रिचार्ज करना होगा. यह ऑफर इंडिपेंडेंस डे ऑफर के तौर पर पेश किया गया है. इस प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करने के लिए, आप BSNL इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर, आप इस प्लान से रिचार्ज करने के लिए BSNL सेल्फ केयर ऐप की मदद ले सकते हैं.

जियो का 365 दिन वाला प्लान कितने का है?

रिलायंस जियो के पास 2399 रुपए में 365 दिन की वैलिडिटी वाला कोई भी प्लान नहीं है, कंपनी के पास 3599 रुपए और 3999 रुपए वाले दो प्रीपेड प्लान्स हैं जो एक साल की लंबी वैधता के साथ आते हैं.

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro की कीमत होगी iPhone 17 Pro से ज्यादा, इतने पैसे करने होंगे खर्च!

Loading...
Unable to load recommendations.