Airtel ने बंद किए ये रिचार्ज प्लान्स! ARPU बढ़ाने के लिए कंपनी ने बनाई नई रणनीति
Airtel Recharge Plan: एयरटेल ने 299 रुपए समेत कुछ और चुनिंदा प्लान्स को भी बंद कर दिया है. ये कंपनी के प्राइसिंग में बड़े बदलाव का संकेत है, इस प्लान के बंद होने से अब आपको अगला रिचार्ज 349 रुपए का करना पड़ेगा. अगर आप इस रिचार्ज प्लान को खरीदते हैं तो 349 रुपए वाला प्लान को खरीदना आपको 16 फीसदी महंगा पड़ेगा.
Highlights
- कंपनी ने ARPU बढ़ाने का लिया फैसला.
- एयरटेल ने बंद किए अपने 5 प्लान्स.
- बंद हुआ 299 रुपए वाला रिचार्ज प्लान.
Airtel ने 299 रुपए, 319 रुपए, 579 रुपए, 619 रुपए और 649 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, यह कदम चुनिंदा टैरिफ प्लान में उठाया गया है ताकि प्राइसिंग सिस्टम को आसान बनाया जा सके और एवरेज रेवेन्यू पर यूज़र (ARPU) को बेहतर बनाया जा सके.
सबसे बड़ा असर 299 रुपए वाले प्लान पर पड़ा है, 28 दिन की वैलिडिटी और डेली 1.5 जीबी डेटा वाले इस प्लान को डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है. इस वजह से अब 299 रुपए वाले प्लान से रिचार्ज करने वाले यूजर्स को 349 रुपए वाला प्लान खरीदना होगा यानी अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. इसका मतलब कीमत 16 फीसदी बढ़ गई है, 349 रुपए वाला प्लान आपको 28 दिन की वैधता के साथ हर रोज 2 जीबी डेटा देता है.
मनीकंट्रोल के मुताबिक, एयरटेल ने 579 रुपए, 619 रुपए और 649 रुपए वाले प्लान के साथ 319 रुपए वाले प्लान को भी हटा दिया है. कंपनी ने कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान्स को बनाए रखा है. 199 रुपए वाला प्लान 2 जीबी डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है, इसके अलावा 219 रुपए वाला प्लान है जो 3 जीबी डेटा देता है और 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है.
प्राइसिंग में बड़े बदलाव की तैयारी
सिलेक्टिव प्लान को ऐसे समय में बदला गया है जब एयरटेल टेलीकॉम प्राइसिंग में एक बड़ा बदलाव चाहती है, जिसमें ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले कस्टमर ज्यादा पैसे देंगे, न कि ऑपरेटर जो मुख्य रूप से बड़े पैमाने पर टैरिफ बढ़ोतरी पर निर्भर हैं.
एयरटेल की प्राइसिंग स्ट्रैटेजी
भारती एयरटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन गोपाल विट्टल ने पिछले महीने कंपनी की Q1FY27 अर्निंग्स कॉल के दौरान प्राइसिंग आर्किटेक्चर में बदलाव की जरूरत बताई थी. गोपाल विट्टल ने कहा, सबसे जरूरी बात प्राइसिंग आर्किटेक्चर को ठीक करना है, उन्होंने तर्क दिया कि बहुत कम कीमत पर अनलिमिटेड डेटा देना असल में ARPU को लिमिट करता है और टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए सस्टेनेबल नहीं है.
ARPU पर फोकस
एयरटेल का यह कदम ऐसे समय में आया है जब इंडस्ट्री मोनेटाइजेशन को बेहतर बनाने पर ज्यादा फोकस कर रही है. जून तिमाही में, एयरटेल का मोबाइल ARPU पिछली तिमाही के 257 रुपए से 2.7 फीसदी बढ़कर 264 रुपए हो गया है. रिलायंस जियो का ARPU थोड़ा बढ़कर 214 रुपए से 215.6 हो गया है जबकि वोडाफोन आइडिया का ARPU 1.7 फीसदी बढ़कर 174 रुपए से 177 रुपए हो गया है.
ये भी पढ़ें– Google Pixel Tag हुआ भारत में लॉन्च, Apple AirTag को मिलेगी कड़ी टक्कर! इतनी है कीमत
Latest Stories
Google Pixel Tag हुआ भारत में लॉन्च, Apple AirTag को मिलेगी कड़ी टक्कर! इतनी है कीमत
Google Pixel Watch 5: एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स और जेमिनी सपोर्ट के साथ लॉन्च, भारत में इतनी है कीमत
Google Pixel 11 Pro Fold: लॉन्च हुआ गूगल का नया फोल्डेबल फोन, भारत में इतनी है कीमत
