Google Pixel Tag हुआ भारत में लॉन्च, Apple AirTag को मिलेगी कड़ी टक्कर! इतनी है कीमत
Google Pixel Tag Launched: गूगल का पहला ब्लूटूथ ट्रैकर लॉन्च कर दिया गया है जो एपल के एयरटैग को कांटे की टक्कर देगा. दोनों की कीमत लगभग एक बराबर हैं, जेमिनी सपोर्ट के साथ उतारे गए इस टैग का वजन केवल 11.8 ग्राम है.
Highlights
- पहला पिक्सल टैग हुआ लॉन्च.
- एपल एयरटैग को देगा टक्कर.
- नवंबर से शुरू होगी बिक्री.
Google के पहले Pixel Tag को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया है, ये कंपनी का पहला ब्लूटूथ ट्रैकर है. कंपनी का ये पहला टैग Apple के AirTag को टक्कर देगा. इस टैग को लॉन्च तो कर दिया गया है लेकिन इसकी बिक्री इस साल के अंत में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी. इसे चार के पैक में भी बेचा जाएगा, इसमें एक LED इंडिकेटर वाला पेबल-शेप का केस है और सामने की तरफ गूगल की ब्रैंडिंग है.
Google Pixel Tag Price in India
गूगल के इस पहले टैग की कीमत 3799 रुपए तय की गई है, अगर आप चार का पैक लेते हैं तो 12900 रुपए खर्च करने होंगे. कंपनी ने बताया कि इस ब्लूटूथ ट्रैकर की बिक्री नवंबर में गूगल के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी और ये ट्रैकर सिंगल Fog कलर ऑप्शन में मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो एपल एयरटैग की कीमत 3790 रुपए और 4 टैग वाले पैक की कीमत 12900 रुपए है.
Google Pixel Tag Features
ये टैग ब्लूटूथ चैनल साउंडिंग और अल्ट्रा-वाइडबैंड कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे सही तरीके से पता लगाया जा सकता है. Find Hub में इंटीग्रेटेड, यूजर डायरेक्शनल गाइडेंस की मदद से पिक्सल टैग को ढूंढ सकते हैं, ये ट्रैकर पिक्सल डिवाइस और पिक्सल टैग के बीच फास्ट पेयर को भी सपोर्ट करता है.
इस ट्रैकर में इन-बिल्ट स्पीकर है, यूजर फाइंड हब ऐप के जरिए रिमोटली अलार्म ट्रिगर कर सकते हैं जिससे कि डिवाइस का आसानी से पता लगाया जा सकता है. इसके अलावा पिक्सल टैग में एक बटन भी है जिससे यूज़र हैंडसेट खो जाने पर उसे रिंग कर सकते हैं.
गूगल पिक्सल डिवाइस का इस्तेमाल कर आप जेमिनी से गूगल पिक्सल टैग को रिंग करने के लिए कह सकते हैं. इस ट्रैकर में रिप्लेसेबल CR2032 कॉइन सेल बैटरी है, जिसके एक साल से ज्यादा चलने का दावा किया गया है. वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए इस डिवाइस को आईपी67 रेटिंग मिली हुई है, साथ ही ये दावा भी किया गया है कि ये ट्रैकर ज्यादा से ज्यादा 1m की गहराई में 30 मिनट तक रह सकता है.
ये टैग एंड्रॉयड 9 और इसके बाद आए वर्जन के साथ कम्पैटिबल है. इस ट्रैकर के साथ कंपनी एक साल की वारंटी देती है और इसका वजन लगभग 11.8 ग्राम है.
ये भी पढ़ें- Google Pixel Watch 5: एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स और जेमिनी सपोर्ट के साथ लॉन्च, भारत में इतनी है कीमत
Latest Stories
Google Pixel Watch 5: एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स और जेमिनी सपोर्ट के साथ लॉन्च, भारत में इतनी है कीमत
Google Pixel 11 Pro Fold: लॉन्च हुआ गूगल का नया फोल्डेबल फोन, भारत में इतनी है कीमत
Google Pixel 11 Pro और 11 Pro XL भारत में लॉन्च, इन पावरफुल स्मार्टफोन्स पर ऐसे मिलेगी 10,000 रुपए की छूट
