OTT Release 6 Feb: शुक्रवार को ओटीटी पर इन शोज की होगी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
शुक्रवार 6 फरवरी को OTT पर दर्शकों के लिए नया कंटेंट आ रहा है. नेटफ्लिक्स जियोहॉटस्टार, सोनीलिव और जी फाइव पर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी. इसमें थ्रिलर हॉरर कॉमेडी और डॉक्यूमेंट्री शामिल हैं. प्रभास कपिल शर्मा जैसे सितारे नजर आएंगे. जैज सिटी साल्वाडोर द राजा साब और किस किसको प्यार करूं दो जैसे टाइटल वीकेंड को खास बनाएंगे.
Friday OTT Releases: अगर आप वीकेंड पर घर बैठकर नई फिल्में और वेब सीरीज देखने की प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. शुक्रवार छह फरवरी को नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, सोनीलिव और जी फाइव पर कई नई फिल्में और शो रिलीज हो रहे हैं. इसमें थ्रिलर कॉमेडी हॉरर और डॉक्यूमेंट्री तक शामिल हैं. प्रभास से लेकर कपिल शर्मा तक कई बड़े सितारे ओटीटी पर नजर आएंगे. अलग-अलग भाषाओं और जॉनर का कंटेंट दर्शकों को बांधे रखने वाला है.
Jazz City – SonyLIV
जैज सिटी एक बंगाली हिस्टोरिकल थ्रिलर सीरीज है जो 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौर में सेट है. कहानी जिमी नाम के एक चालाक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है. वह अपने अतीत से भागने की कोशिश करता है लेकिन अंतरराष्ट्रीय जासूसी के जाल में फंस जाता है. कोलकाता के एक अंडरग्राउंड जैज क्लब में कहानी आगे बढ़ती है. यह सीरीज कुल 10 एपिसोड की है.
Salvador – Netflix
साल्वाडोर एक स्पैनिश भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें एक एम्बुलेंस ड्राइवर की कहानी दिखाई गई है जिसकी बेटी एक खतरनाक संगठन से जुड़ जाती है. पिता अपनी बेटी को बचाने के लिए उस अंधेरी दुनिया में घुसने का फैसला करता है. फिल्म नफरत और मेंटल प्रेशन जैसे मुद्दों को छूती है. कहानी इमोशन और तनाव से भरी हुई है.
Shabad: Reet Aur Riwaaz – ZEE5
यह एक इमोशनल कमिंग ऑफ एज ड्रामा सीरीज है. कहानी घुप्पी नाम के एक किशोर की है जिसे बोलने में परेशानी होती है. वह फुटबॉलर बनना चाहता है लेकिन उसके पिता चाहते हैं कि वह रागी सिंगर बने. सीरीज पिता और बेटे के रिश्ते को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाती है. सपनों और जिम्मेदारियों के टकराव को इसमें उभारा गया है.
The Raja Saab – JioHotstar
प्रभास स्टारर द राजा साब एक फैंटेसी हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इसमें राजू नाम का युवक अपने दादा की तलाश में निकलता है. उसे पता चलता है कि उसके दादा जंगल के बीच एक डरावनी हवेली में रहते हैं. कहानी में रहस्य डर और कॉमेडी का अनोखा कंबीनेशन देखने को मिलता है. संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आते हैं.
Queen of Chess – Netflix
क्वीन ऑफ चेस एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री है. यह दुनिया की मशहूर महिला शतरंज खिलाड़ी जुडिट पोलगार की जिंदगी पर आधारित है. उन्होंने पुरुषों के दबदबे वाले खेल में अपनी अलग पहचान बनाई. डॉक्यूमेंट्री में गैरी कास्पारोव के साथ उनकी कंपटीशन भी दिखाई गई है. यह शो खेल प्रेमियों के लिए खास है.
ये भी पढ़ें- Bharat Taxi के ड्राइवर को 10 लाख की सेफ्टी! कमीशन की चिक-चिक नहीं, जानें क्या-क्या मिलेंगे फायदे
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 – JioHotstar
कपिल शर्मा की यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है. कहानी मोहन शर्मा नाम के व्यक्ति की है जो प्यार के चक्कर में कई गलत फैसले ले लेता है. हालात ऐसे बनते हैं कि वह अलग -अलग धर्म की तीन महिलाओं से शादी कर लेता है. इसके बाद उसकी जिंदगी में हंगामा मच जाता है. फिल्म हंसी और उलझनों से भरपूर है.




