Google Pixel 11 Pro और 11 Pro XL भारत में लॉन्च, इन पावरफुल स्मार्टफोन्स पर ऐसे मिलेगी 10,000 रुपए की छूट

Google Pixel 11 Pro और Google Pixel 11 Pro XL, दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इन दोनों ही मॉडल्स में नया प्रोसेसर, शानदार कैमरा, लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम जैसी खूबियां मिलेंगी.

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन Image Credit: गूगल स्टोर

Google Pixel 11 Series में नए Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इन दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के रियर में नया HiLight फीचर दिया गया है और दोनों ही फोन कंपनी के लेटेस्ट टेंसर चिपसेट के साथ उतारे गए हैं. इन दोनों ही मॉडल्स को Fog, Canyon, Olive और ऑल-मैट Obsidian कलर ऑप्शन में उतारा गया है. कंपनी इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के साथ 6 महीने के लिए गूगल AI प्रो सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है. कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही फोन 5G सपोर्ट, एनएफसी सपोर्ट और टाइप सी 3.2 पोर्ट जैसी खास फीचर्स से लैस हैं.

Google Pixel 11 Pro Price in India

पिक्सल 11 प्रो के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1 लाख 19 हजार 999 रुपए तय की गई है. 12 जीबी रैम और 512 जीबी वाला टॉप वेरिएंट आपको 1 लाख 34 हजार 999 रुपए का मिलेगा.

Google Pixel 11 Pro XL Price in India

इस XL मॉडल के 12 जीबी/256 जीबी वेरिएंट को 1 लाख 34 हजार 999 रुपए में खरीद पाएंगे तो वहीं 12 जीबी/512 जीबी वाले वेरिएंट के लिए 1 लाख 49 हजार 999 रुपए खर्च करने होंगे.

लॉन्च ऑफर्स और सेल डेट

दोनों ही स्मार्टफोन्स की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है और बिक्री 20 अगस्त से गूगल के ऑनलाइन स्टोर, रिटेल पार्टनर और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. कंपनी ने नया पिक्सलस्नैप चार्जर उतारा है जिसकी कीमत 4500 रुपए, नया पिक्सलस्नैप केस उतारा है जिसकी कीमत 4900 रुपए और पिक्सलस्नैप रिंग स्टैंड को उतारा है जिसकी कीमत 2979 रुपए है. पुराना फोन देने पर 9000 रुपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और फोन के साथ 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा है.

Google Pixel 11 Pro Specifications

  • डिस्प्ले: प्रो मॉडल में 6.3 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले है और इसका रिजॉल्यूशन 2856 x 1280 पिक्सल है. ये फ्लैगशिप फोन आपको 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ मिलेगा.
  • चिपसेट: फोन में गूगल टेंसर G6 चिपसेट और टाइटन M3 सिक्योरिटी चिप का इस्तेमाल किया गया है.
  • ओएस: ये लेटेस्ट फोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा.
  • कैमरा: ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर,OIS, LDAF सपोर्ट है. साथ में 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर दिया गया है जो 5x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम के साथ आता है. फ्रंट में 42 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा.
  • बैटरी: 4840mAh की बैटरी फोन में दी गई है जो 25W Qi 2.2 Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग और 30 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Google Pixel 11 Pro XL Specifications

  • स्क्रीन: XL मॉडल में 6.8 इंच क्वाड एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1344×2992 पिक्सल है. ये फोन 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है.
  • प्रोसेसर: इस हैंडसेट में गूगल टेंसर G6 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ, साथ ही टाइटन M3 सिक्योरिटी चिप भी है.
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: गूगल का ये लेटेस्ट फोन Android 17 पर काम करता है.
  • कैमरा सेटअप: रियर में 50MP प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो OIS और LDAF सपोर्ट करता है, 48MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 48MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा जो 120x डिजिटल जूम और 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है.
  • बैटरी: इस डिवाइस में 5115mAh की बड़ी बैटरी है जो 25W Qi 2.2 Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग और 30 वॉट वायर्ड चार्ज सपोर्ट करेगी.

ये भी पढ़ें- Google Pixel 11: 48MP ट्रिपल कैमरा और लेटेस्ट प्रोसेसर, भारत में लॉन्च हुआ ये दमदार फोन

Loading...
Unable to load recommendations.