Google Pixel 11 सीरीज की लॉन्च डेट हुई तय! पिक्सल ग्लो से Tensor G6 तक, जानें कौन-से फीचर्स होंगे खास
Google ने Pixel 11 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी 12 अगस्त 2026 को मेड बॉय गूगल इवेंट में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold पेश करेगी. नए स्मार्टफोन्स में Tensor G6 प्रोसेसर, Pixel Glow, AI फीचर्स, बेहतर कैमरा क्षमताएं और संभावित कीमत बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
Google Pixel 11 Series: Google ने अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी 12 अगस्त 2026 को न्यूयॉर्क में आयोजित Made by Google 2026 इवेंट में Pixel 11 सीरीज पेश करेगी. इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं. लॉन्च से पहले फोन के डिजाइन, फीचर्स और संभावित कीमत से जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आ चुकी हैं.
कब और कहां देखें लॉन्च इवेंट?
Google का लॉन्च इवेंट 12 अगस्त को अमेरिका में आयोजित होगा. भारतीय समय के अनुसार यह इवेंट 13 अगस्त सुबह 3:30 बजे शुरू होगा. इसे गूगल के यूट्यूब चैनल और आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा. पिछले साल की तरह इस बार भी लॉन्च के करीब एक सप्ताह बाद बिक्री शुरू होने की उम्मीद है.
डिजाइन में क्या होगा नया?
Pixel 11 सीरीज का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा रहेगा. हालांकि कैमरा मॉड्यूल पूरी तरह ब्लैक फिनिश में आ सकता है. वहीं Pixel 11 Pro Fold में नया कैमरा बंप देखने को मिल सकता है.
सबसे बड़ा बदलाव Pixel Glow फीचर हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फोन के पीछे RGB LED लाइट्स दी जा सकती हैं, जो नोटिफिकेशन और दूसरी अलर्ट के लिए काम करेंगी. यह फीचर Nothing Phone के Glyph Interface जैसा हो सकता है, लेकिन इसमें ज्यादा कस्टमाइजेशन मिलने की संभावना है.
डिस्प्ले और प्रोसेसर
Pixel 11 और Pixel 11 Pro में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले, जबकि Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच OLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है. वहीं Pixel 11 Pro Fold में 6.4 इंच का कवर डिस्प्ले और 8 इंच की इनर स्क्रीन दी जा सकती है.
पूरी Pixel 11 सीरीज Google के नए Tensor G6 प्रोसेसर से लैस हो सकती है. यह 2nm प्रोसेस पर आधारित चिपसेट होगा, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है. साथ ही कंपनी Samsung की जगह MediaTek M90 मॉडेम का इस्तेमाल कर सकती है.
कैमरा और AI फीचर्स
कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. Pixel 11 Pro मॉडल में 50MP का मुख्य कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है. वहीं Pixel 11 में 48MP मुख्य कैमरा दिए जाने की संभावना है.
AI फीचर्स के मामले में Google कई नए ऑन-डिवाइस फीचर्स जोड़ सकता है। इनमें बेहतर लो-लाइट वीडियो रिकॉर्डिंग, 4K Cinematic Blur, Video Relight, 100x Zoom और Gemini AI आधारित नए स्मार्ट फीचर्स शामिल हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta को मिला 3 दिन का समय, भारत में फिलहाल नहीं होगा लॉन्च