6000mAh बैटरी वाले Infinix Hot 70 Pro 5G की सेल शुरू, ऐसे पाएं 2000 रुपए की छूट

5G Smartphone under 30000: आज यानी 7 सितंबर से Infinix Hot 70 Pro 5G की बिक्री फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है. ये फोन 6000 एमएएच बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल सोनी सेंसर जैसी खूबियों से पैक्ड है.

इनफिनिक्स मोबाइल Image Credit: फ्लिपकार्ट

Highlights

  • 24,999 रुपए में मिलेगा Infinix का नया फोन.
  • 6000 एमएएच बैटरी फूंकती है जान.
  • 50 मेगापिक्सल सोनी सेंसर से है लैस.

Infinix ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में Infinix Hot 70 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. मिड रेंज सेगमेंट में उतारा गया ये लेटेस्ट फोन आपको 6000 एमएएच बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट, 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट, आई केयर फीचर, सोनी सेंसर और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी ने वादा किया है कि इस हैंडसेट को तीन ओएस अपग्रेड और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.

Infinix Hot 70 Pro Price in India

इस इनफिनिक्स स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24999 रुपए, 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27999 रुपए है. अगर आप एक्सिस, एचडीएफसी, एसबीआई या आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट, डेबिट या ईएमआई ट्रांजैक्शन के जरिए पेमेंट करते हैं तो 2000 रुपए की छूट का फायदा उठा सकते हैं. या फिर आप पुराना फोन देकर 2000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट का फायदा ले सकते हैं.

Infinix Hot 70 Pro 5G Specifications

डुअल सिम वाला ये फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर काम करता है. इस हैंडसेट में 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.76 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है. डिस्प्ले आई केयर फीचर और मोशन सिकनेस रिलीफ जैसे खास फीचर्स के साथ आती है.

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5जी प्रोसेसर, साथ में ग्राफिक्स के लिए माली जी57 जीपीयू दिया दया है. कंपनी का दावा है कि ये फोन 90fps तक गेमिंग सपोर्ट के साथ आता है और इस फोन का एंटूटू स्कोर 780000 है.

कैमरा की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा, फोन का कैमरा एआई लाइव फोटो, 2X लॉसलेस जूम, एआई इरेजर, एआई एक्स्टेंडर और वन टैप Vlog मोड सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

फोन के रियर पैनल पर Active Matrix Cube है, ये छोटी सी डिस्प्ले इनकमिंग कॉल्स, मैसेज, लो बैटरी, चार्जिंग, वीडियो, कैमरा, वेदर अलर्ट्स के लिए विजुअल इफेक्ट्स के साथ आती है. 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है, ये फोन 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि 25 मिनट में फोन की बैटरी 50 फीसदी और 63 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है.

ये भी पढ़ें- ये है 108MP Camera वाला सबसे सस्ता मोबाइल, कीमत है बस 15,999 रुपए