iPhone Air 2 में होगा 48 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप! लीक हुए फीचर्स
iPhone Air 2 Specifications Leak: आईफोन एयर का अपग्रेड वर्जन जल्द आ सकता है लेकिन इस हैंडसेट के आने से पहले फोन से जुड़े लीक्स सामने आने लगे हैं. लीक्स से डिस्प्ले, प्रोसेसर, कनेक्टिविटी, कैमरा और बैटरी से जुड़ी डिटेल्स लीक हुई है.

iPhone Air के बाद अब इस फोन के अपग्रेड वर्जन iPhone Air 2 को लेकर लीक्स सामने आने लगे हैं, ये एपल का अगला सबसे पतला फोन होगा. इस फोन को 2027 की पहली तिमाही तक लॉन्च करने की तैयारी है, सूत्रों का दावा है कि ये फोन नए कैमरा सेंसर, बड़ी बैटरी और नए A20 प्रो बायोनिक चिपसेट सहित कई अपग्रेड के साथ आएगा. Apple के पहले सबसे पतले फोन iPhone Air की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई. कई कस्टमर्स ने इसकी ज्यादा कीमत की शिकायत की, जबकि इसमें एक ही कैमरा और छोटी बैटरी थी, जिससे स्क्रीन-ऑन टाइम पर असर पड़ा.
iPhone Air 2 Leaks
उम्मीद है कि एपल अपने अगले सबसे पतले फोन आईफोन एयर 2 के साथ जबरदस्त वापसी करेगा. इसमें कैमरा, बैटरी और ओवरऑल एफिशिएंसी में बड़े अपग्रेड होंगे, साथ ही इसका फॉर्म फैक्टर हल्का और पतला भी रहेगा. एपल का आईफोन एयर 1 में मिली सभी कमियों को दूर करेगा.
iPhone Air 2 Specs Leak
- डिस्प्ले: iPhone Air 2 में सामने की तरफ 6.5 इंच की बड़ी फ्लैट ओलेड स्क्रीन मिल सकती है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है.
- प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ए20 प्रो चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है जो 2nm पर बेस्ड होगा. TSMC द्वारा बनाया गया यह चिपसेट ज्यादा पावर एफिशिएंट होने का वादा करता है, जिससे फोन का स्क्रीन-ऑन टाइम बढ़ जाएगा. इसके अलावा इस डिवाइस में नेक्स्ट जेनरेशन N2 चिपसेट भी होगा, जो भरोसेमंद वायरलेस कनेक्शन देगा. एक नई C2 चिप भी होगी, जो एक ऐसा मॉडेम है जो ज्यादा भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्टिविटी देने में मदद करेगी.
- कनेक्टिविटी: एयर 2 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 6 और वाई-फाई 7 मिल सकता है.
- कैमरा: एयर 2 में सिंगल के बजाय डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, इसमें 48MP का मेन सेंसर और 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर होगा, जो यूजर्स के लिए एक बढ़िया कैमरा सेटअप देगा. फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है.
- बैटरी: कंपनी ने तो बैटरी डिटेल्स का खुलासा नहीं करती है लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो एयर में 3149 एमएएच बैटरी है तो वहीं एयर 2 में 3500 एमएएच बैटरी दी जा सकती है.
ये भी पढ़ें- OnePlus N6x Alternatives: 20 हजार से कम में ये हैं 5 दमदार फोन, फीचर्स भी जबरदस्त