50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा, लॉन्च हुआ iQOO का नया फोन Z11xa 5G

iQOO Z11xa 5G Launched: आईकू का नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है, ये लेटेस्ट मोबाइल 7200 एमएएच की दमदार बैटरी और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा जैसी खूबियों के साथ उतारा गया है. कंपनी ने वादा किया है कि फोन को चार साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे.

आईकू स्मार्टफोन Image Credit: आईकू

Highlights

  • 28,999 रुपए में लॉन्च हुआ iQOO का नया फोन.
  • 7200 एमएएच बैटरी से पैक्ड.
  • 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से है लैस.

आईकू ने मिड रेंज सेगमेंट में ग्राहकों के लिए iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. ये लेटेस्ट स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन्स में उतारा गया है, इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, 7200 एमएएच की दमदार बैटरी, डुअल रियर कैमरा सेटअप, 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है.

ये फोन कंपनी की जेड11 सीरीज का चौथा मॉडल है. कंपनी ने वादा किया है कि फोन को 2 साल ओएस अपग्रेड और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे.

iQOO Z11xa 5G Price in India

इस आईकू स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है, इस वेरिएंट की कीमत 28 हजार 999 रुपए तय की गई है. फोन खरीदते वक्त आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट पर 1500 रुपए का फ्लैट कूपन डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. इसके अलावा आपको 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी.

फोन की सेल 14 सितंबर दोपहर 12 बजे से अमेजन पर शुरू होगी और ये फोन आपको प्रिज्मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक दो कलर ऑप्शन्स में मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो इस रेंज में आईकू का ये लेटेस्ट फोन MOTOROLA g67 power 5G, OnePlus N6 5G और OPPO K14 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा.

iQOO Z11xa 5G Specifications

ये लेटेस्ट आईकू स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Origin 6 पर काम करता है. इस हैंडसेट में 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ 6.76 इंच एलसीडी स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी68, आईपी69 रेटिंग मिली हुई है. इस फोन में 4डी गेम वाइब्रेशन और एआई गेम वॉयस चेंजर जैसे खास फीचर्स के साथ आता है.

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. कंपनी ने बताया कि फोन का एंटूटू स्कोर 8,90,000 से ज्यादा है. सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलात है जिसे पावर बटन में इंटीग्रेट किया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है.

44 वॉट फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7200 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है. ये फोन बायपास चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 93 घंटे तक ऑडियो प्लेबैक, 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 18.7 घंटे तक सोशल मीडिया ब्राउजिंग और 15.4 घंटे तक का गेमप्ले बैकअप देती है.

ये भी पढ़ें- 6000mAh बैटरी वाले Infinix Hot 70 Pro 5G की सेल शुरू, ऐसे पाएं 2000 रुपए की छूट