Jio vs Airtel: डेली 2GB डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी, किस कंपनी का प्लान सबसे सस्ता?
Airtel 598 vs Jio 349 Plan: एयरटेल कंपनी का प्लान 598 रुपए तो वहीं जियो कंपनी का डेली 2 जीबी डेटा और 28 दिन की वैधता वाला प्लान 349 रुपए का है. जब डेटा और वैधता एक समान है तो कीमत में इतना ज्यादा फर्क क्यों है, हम आज आपको यही समझाने की कोशिश करेंगे ताकि आप अगली बार रिचार्ज करते वक्त अपने लिए सही प्लान चुन पाएं.

Reliance Jio और Airtel, क्या आप भी इन दोनों कंपनियों की सिम चलाते हैं? अगर जवाब है हां, तो आपको अगली बार रिचार्ज से पहले इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि आखिर कौन सी टेलीकॉम कंपनी के पास डेली 2 जीबी डेटा और 28 दिन की वैधता वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है?
Jio 349 Plan: डेटा और वैलिडिटी की डिटेल
रिलायंस जियो की ऑफिशियल साइट पर जानकारी के मुताबिक, 349 रुपए वाले इस प्लान के साथ हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है. ये प्लान कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है जैसे कि जियो की ओर से आपको 50 जीबी की जियो क्लाउड स्टोरेज मिलती है. इसके अलावा 35100 रुपए के गूगल जेमिनी प्रो के फायदे मिलते हैं, 5000 जीबी क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana समेत कई और भी बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं.
Airtel 598 Plan: वैधता और डेटा की डिटेल्स
एयरटेल कंपनी का ये रिचार्ज प्लान भी हर दिन 2 जीबी डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस ऑफर करता है. इस प्लान के साथ नेटफ्लिक्स बेसिक, जियो हॉटस्टार सुपर, जी5 प्रीमियम, एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले प्रीमियम, अनलिमिटेड 5जी डेटा, 12 महीने की वैधता वाला Adobe Express Premium, रियल टाइम स्पैम कॉल्स और एसएमएस अलर्ट और 30 दिन में एक बार फ्री हेलोट्यून का फायदा मिलेगा.
अंतर की बात करें तो एयरटेल कंपनी का प्रीपेड प्लान 249 रुपए महंगा है, कीमत में अंतर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की वजह से हो सकता है. एयरटेल कंपनी का प्लान नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और जी5 के अलावा एक्स्ट्रीम प्ले का भी एक्सेस देता है जबकि जियो में केवल जियो हॉटस्टार का ही बेनिफिट मिलता है. इन एडिशनल बेनिफिट्स के कारण दोनों प्लान्स की कीमत में इतना ज्यादा फर्क है.
ये भी पढ़ें- Flipkart या Amazon, कहां मिल रहा सबसे सस्ता OnePlus Nord CE6?