OnePlus Independence Day Sale 2026: 7 अगस्त से शुरू होगी सेल, इन 8 स्मार्टफोन्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
OnePlus Sale 2026 Deals: इस हफ्ते से वनप्लस की Independence Day Sale 2026 सेल शुरू होने वाली है, सेल के दौरान तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स और 5 मिड रेंज स्मार्टफोन्स पर हजारों की छूट का फायदा मिलेगा. साथ ही कंपनी टैबलेट्स के साथ फ्री एक्सेसरीज भी देगी.

वनप्लस ने Independence Day Sale 2026 की घोषणा की है, सेल के दौरान कंपनी के स्मार्टफोन्स और IoT प्रोडक्ट लाइनअप पर डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. सेल का आगाज़ 7 अगस्त से कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शुरू होगी. सेल में OnePlus 15R, OnePlus 15 और OnePlus 13s की कीमतों में कटौती कर इन्हें बेचा जाएगा. वहीं, OnePlus Nord CE6, OnePlus Nord CE6 Lite, OnePlus N6x और OnePlus N6 को कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा.
कुछ टैबलेट्स को कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेसरीज के साथ बेचा जाएगा और इन सभी डील्स का फायदा कंपनी की वेबसाइट और ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए आप उठा पाएंगे.
OnePlus Sale Offers
- वनप्लस इंडिपेंडेंस डे सेल में वनप्लस 15R को 59,999 रुपए के बजाय 56,999 रुपए की इफेक्टिव शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा.
- वनप्लस 13s को 54,999 रुपए के बजाय 49,999 रुपए पर उपलब्ध कराया जाएगा.
- वनप्लस 15, इस फ्लैगशिप फोन को 85999 रुपए के बजाय आप सेल में 81999 रुपए में खरीद पाएंगे.
- वनप्लस नॉर्ड 6 को 44999 रुपए के बजाय सेल में 41999 रुपए में खरीद पाएंगे.
- वनप्लस नॉर्ड CE 6 को 35,999 रुपए के बजाय 31999 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा.
- वनप्लस नॉर्ड CE 6 लाइट को 25999 रुपए के बजाय आप 23,749 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीद पाएंगे.
- वनप्लस N6 को 22999 रुपए के बजाय 20999 रुपए की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा.
- वनप्लस N6x को 18,999 रुपए के बजाय आप 17499 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीद पाएंगे.
कुछ मॉडल्स पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 6 महीने तक के नो-कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा होगी. वनप्लस स्मार्टफोन्स पर लिमिटेड पीरियड ऑफर का फायदा Amazon, कंपनी की साइट, कंपनी के स्टोर ऐप और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स पर मिलेगा.
OnePlus Tablets के साथ फ्री एक्सेसरीज का फायदा
- वनप्लस पैड 4 खरीदने वाले कस्टमर्स को OnePlus Stylo Pro बिना किसी एक्स्ट्रा कीमत के मिलेगा.
- OnePlus Pad Go 2 के साथ वनप्लस पैड गो 2 स्टायलो दिया जाएगा.
- OnePlus Pad Lite को एक कॉम्प्लिमेंट्री प्रोटेक्टिव केस के साथ उपलब्ध कराया जाएगा.
वनप्लस के IoT डिवाइस कंपनी की वेबसाइट, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, फ्लिपकार्ट, अमेजन, मिंत्रा, ब्लिंकइट और कुछ खास पार्टनर स्टोर्स पर मिलेंगे.