200MP कैमरा, 1TB स्टोरेज और 7050mAh बैटरी! Oppo का सबसे पावरफुल फोन लॉन्च, जानें कीमत
Oppo ने भारत में अपने दो नए प्रीमियम स्मार्टफोन Oppo Find X9s और Find X9 Ultra लॉन्च कर दिए हैं. जहां Find X9s कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स ऑफर करता है, वहीं Find X9 Ultra 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7,050mAh बैटरी जैसे हाई-एंड फीचर्स के साथ प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करता है.

Oppo New Phone Image Credit: Money9 Live
जहां एक तरफ Find X9s कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स चाहने वालों के लिए है, वहीं Find X9 Ultra उन यूजर्स को टारगेट करता है जिन्हें बिना किसी समझौते के अल्टीमेट कैमरा, दमदार प्रोसेसर और तगड़ी बैटरी चाहिए. आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत और इनके होश उड़ाने वाले फीचर्स के बारे में.
कीमत और उपलब्धता
- Oppo Find X9s: इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹79,999 है, जबकि 512GB मॉडल की संभावित कीमत ₹89,999 होगी. यह मिडनाइट ग्रे, सनसेट ऑरेंज और लैवेंडर स्काई रंगों में मिलेगा.
- Oppo Find X9 Ultra: इस टॉप-एंड फ्लैगशिप फोन की कीमत ₹1,69,999 रखी गई है. भारत में इन दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री 30 मई से शुरू होगी.
Oppo Find X9s फुल डिटेल्स
यह फोन फ्लैट-एज डिजाइन और स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है, जो सीधे तौर पर Vivo X300 FE को टक्कर देगा.
- डिस्प्ले और प्रोसेसर: इसमें 6.59-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट) दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मौजूद है.
- बैटरी: फोन में 7,025mAh की विशाल बैटरी है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है (इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं है).
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए हैसलब्लैड (Hasselblad) ट्यूनिंग वाला 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
- सॉफ्टवेयर: यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित ColorOS 16 पर रन करता है.
यह भी पढ़ें: Motorola Razr Fold की भारत में एंट्री, कीमत 1.49 लाख रुपये से शुरू; जानिए फीचर्स
Oppo Find X9 Ultra पूरी जानकारी
यह इस समय भारत में उपलब्ध सबसे महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन्स में से एक है, जिसका सीधा मुकाबला Vivo X300 Ultra से होगा.
- शानदार डिस्प्ले: इसमें 6.82-इंच की QHD+ LTPO AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है.
- नेक्स्ट-लेवल परफॉर्मेंस: इसमें क्वालकॉम का सुपरफास्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है. साथ ही 16GB तक RAM और 1TB तक की भारी-भरकम स्टोरेज मिलती है.
- 200MP का धांसू कैमरा: इसके रियर में चार कैमरे हैं, जिसमें 200MP का मेन कैमरा (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड, 200MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो लेंस शामिल है. यह 10x ऑप्टिकल ज़ूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा है.
- बैटरी और कनेक्टिविटी: इसमें 7,050mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन और 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी हैं.