Motorola Razr Fold की भारत में एंट्री, कीमत 1.49 लाख रुपये से शुरू; जानिए फीचर्स
Motorola ने भारत में अपना पहला नोटबुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola रेजर फोल्ड लॉन्च किया है. फोन में ड्यूल एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 6000 एमएएच बैटरी दी गई है. इसकी शुरुआती कीमत 1 लाख 49 हजार 999 रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसके साथ मोटो बड्स 2 प्लस ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं.
Motorola Razr Fold: Motorola ने भारत में अपना पहला नोटबुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola रेजर फोल्ड लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसके साथ नए मोटो बड्स 2 प्लस वायरलेस ईयरबड्स भी पेश किए हैं. नया फोल्डेबल फोन ड्यूल एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 6000 एमएएच बैटरी जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आया है. कंपनी का दावा है कि यह फोन मजबूत हिंज और बेहतर ड्यूरेबिलिटी के साथ बनाया गया है. फोन की शुरुआती कीमत 1 लाख 49 हजार 999 रुपये रखी गई है. बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 1 लाख 39 हजार 999 रुपये हो जाती है.
भारत में इतनी है कीमत
Motorola रेजर फोल्ड के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1 लाख 49 हजार 999 रुपये है. वहीं 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1 लाख 59 हजार 999 रुपये रखी गई है. कंपनी ने फीफा एडिशन भी पेश किया है जिसकी कीमत 1 लाख 69 हजार 999 रुपये है. लॉन्च ऑफर के तहत 10 हजार रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. इससे फोन की शुरुआती कीमत कम होकर 1 लाख 39 हजार 999 रुपये हो जाती है.
ड्यूल एमोलेड डिस्प्ले की खासियत
फोन में 6.6 इंच का एक्सट्रीम एमोलेड कवर डिस्प्ले दिया गया है जो 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 3 प्रोटेक्शन के साथ मिलता है. फोन खोलने पर 8.1 इंच की 2के एमोलेड मेन स्क्रीन मिलती है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 6200 निट्स है. कंपनी ने इसमें एयरक्राफ्ट ग्रेड स्टील हिंज और टाइटेनियम रिइनफोर्समेंट का इस्तेमाल किया है.
प्रोसेसर और बैटरी
Motorola रेजर फोल्ड में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन 16 जीबी तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 512 जीबी तक यूएफएस 4.1 स्टोरेज के साथ आता है. स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित हेलो यूआई पर चलता है. कंपनी ने 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. इसमें 6000 एमएएच सिलिकन कार्बन बैटरी दी गई है जो 80 वॉट फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
कैमरा फीचर्स भी दमदार
फोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी लाइटिया 828 प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और मैक्रो लेंस भी दिया गया है. फोन में 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है जो 3 एक्स ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. कवर स्क्रीन पर 20 मेगापिक्सल कैमरा और अंदर की डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है.
यह भी पढ़ें- मेटा में 20 मई को 8000 की छंटनी, जानें नौकरी गंवाने वालों को क्या मिलेगा; चेक करें डिटेल्स
मोटो बड्स 2 प्लस भी लॉन्च
Motorola ने नए मोटो बड्स 2 प्लस वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं. इनकी कीमत 5999 रुपये रखी गई है. लॉन्च ऑफर के तहत 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा जिससे कीमत घटकर 4999 रुपये रह जाएगी. ईयरबड्स में 11 एमएम डायनामिक ड्राइवर और बोस द्वारा ट्यून किया गया ऑडियो मिलता है. यह एलएचडीसी और एलडीएसी ऑडियो कोडेक को सपोर्ट करते हैं. कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलेगा.
Latest Stories
रोल्स रॉयस और HAL का बड़ा कदम, होसुर में शुरू हुई नई एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग सुविधा; मजबूत होगी जेट इंजन मैन्युफैक्चरिंग
मेटा में 20 मई को 8000 की छंटनी, जानें नौकरी गंवाने वालों को क्या मिलेगा; चेक करें डिटेल्स
Minecraft में आया बड़ा अपडेट, अब गेम में मिलेगा Closed Captions फीचर और कई नए बदलाव
