OTT पर इस हफ्ते लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, The Boys 5 से लेकर O’Romeo तक; हर जॉनर के लिए कुछ खास
6 से 12 अप्रैल के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का धमाका होने वाला है. The Boys Season 5, Shahid Kapoor की ‘O’Romeo’ और Keanu Reeves की ‘Outcome’ समेत कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो हर तरह के दर्शकों के लिए खास कंटेंट लेकर आई हैं. देखें लिस्ट.
OTT Release This WeeK (6 to 12 April): OTT प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते कंटेंट की भरमार देखने को मिल रही है. 6 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच Netflix, Amazon Prime Video, JioHotstar, SonyLIV और Apple TV+ जैसे प्लेटफार्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. खास बात यह है कि इस बार लाइनअप में डार्क कॉमेडी, क्राइम डॉक्यूमेंट्री, रोमांटिक ड्रामा, सर्वाइवल थ्रिलर और सुपरहीरो सीरीज, हर तरह का कंटेंट शामिल है. यानी हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया और दिलचस्प मौजूद है.
Outcome- Apple TV+
इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज में Apple TV+ पर आने वाली Keanu Reeves स्टारर Outcome शामिल है. यह एक डार्क कॉमेडी है, जिसमें एक हॉलीवुड स्टार की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जिंदगी तब उलझ जाती है जब उसके अतीत का एक राज सामने आने की धमकी देता है. फिल्म में इमोशन, ड्रामा और हल्का-फुल्का हास्य- तीनों का संतुलन देखने को मिलेगा.
The Boys Season 5
वहीं, सुपरहीरो जॉनर के फैंस के लिए The Boys Season 5 का इंतजार आखिरकार खत्म हो रहा है. यह सीरीज अपने आखिरी सीजन के साथ लौट रही है, जिसमें कहानी और भी ज्यादा डार्क और इंटेंस हो जाती है. होमलैंडर के तानाशाही रवैये और दुनिया को बचाने की जद्दोजहद के बीच ‘The Boys’ की टीम एक बड़े टकराव की ओर बढ़ती नजर आएगी. इस बार कहानी में सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा दोनों ही चरम पर होंगे.
नेटफ्लिक्स पर क्या-क्या?
Netflix पर इस हफ्ते कई नई और अलग-अलग जॉनर की रिलीज देखने को मिलेंगी. Untold: Chess Mates एक दिलचस्प डॉक्यूमेंट्री है, जो शतरंज की दुनिया में मचे उस विवाद को सामने लाती है, जब एक युवा खिलाड़ी ने वर्ल्ड चैंपियन को हराकर सनसनी मचा दी थी. इसके अलावा Trust Me: The False Prophet एक क्राइम डॉक्यूसीरीज है, जिसमें एक कथित धार्मिक गुरु के काले सच को उजागर करने की कोशिश दिखाई गई है.
रोमांटिक और डार्क कॉमेडी-थ्रिलर
रोमांटिक और यंग ऑडियंस के लिए 18th Rose एक कमिंग-ऑफ-एज कहानी लेकर आ रही है, जिसमें सपनों, रिश्तों और छिपे हुए राज की परतें खुलती हैं. वहीं Big Mistakes एक डार्क कॉमेडी-थ्रिलर है, जिसमें दो भाई-बहन अनजाने में क्राइम की दुनिया में फंस जाते हैं.
Thrash देगा नया एक्सपीरिएंस
थ्रिल और सर्वाइवल ड्रामा पसंद करने वालों के लिए Thrash एक अलग अनुभव लेकर आएगी, जहां तूफान के बाद जिंदा बचे लोग नई-नई खतरनाक परिस्थितियों का सामना करते हैं. इसी के साथ Turn of the Tide Season 3 अपने अंतिम सीजन के साथ लौट रही है, जिसमें दोस्त मिलकर एक खतरनाक मिशन को अंजाम देते हैं.
फिर चलेगा शाहिद और विशाल भारद्वाज का जादू?
भारतीय कंटेंट की बात करें तो Tu Yaa Main एक अनोखी रोमांटिक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें दो बिल्कुल अलग दुनिया के लोग एक खतरनाक परिस्थिति में फंस जाते हैं. कहानी का सेटअप और ट्विस्ट इसे खास बनाते हैं. वहीं O’Romeo 90 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित एक इंटेंस लव स्टोरी है, जिसमें एक कॉन्ट्रैक्ट किलर और बदले की आग में जल रही महिला की कहानी दिखाई गई है. इसमें शाहिद कपूर लीड किरदार निभाते नजर आएंगे जो विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी है. मालूम हो कि डायरेक्टर-एक्टर की ये जोड़ी 2014 में आई हैदर के बाद साथ दिखी है.
JioHotstar और SonyLIV पर क्या नया?
JioHotstar पर Malcolm in the Middle: Life’s Still Unfair एक फैमिली ड्रामा-कॉमेडी के रूप में लौट रही है, जिसमें पुराने किरदारों के साथ नई परिस्थितियां देखने को मिलेंगी. वहीं SonyLIV की Main Woh Aur Fuji एक इमोशनल मराठी फिल्म है, जो रिश्तों और दूसरी बार मिले प्यार की संवेदनशील कहानी पेश करती है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp ला रहा नया फीचर, अब कॉल में बैकग्राउंड शोर होगा कम, जानें कैसे काम करेगा नया अपडेट
Latest Stories
WhatsApp ला रहा नया फीचर, अब कॉल में बैकग्राउंड शोर होगा कम, जानें कैसे काम करेगा नया अपडेट
iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द आएगा iOS 26.5 अपडेट; ये अहम बदलाव संभव; चेक करें डिटेल्स
₹30000 में कौन सा फोन है सबसे बेहतर, किसके लिए कौन सा फोन है सही; ये हैं टॉप स्मार्टफोन
