Cyber Fraud पर RBI का बड़ा ऐलान! पीड़ितों को मिलेंगे ₹25 हजार | RBI MPC Meeting
भारतीय रिज़र्व बैंक ने डिजिटल भुगतान को अधिक सुरक्षित बनाने और ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए एक अहम प्रस्ताव रखा है. RBI ने छोटे मूल्य के फर्जी डिजिटल लेनदेन के मामलों में ग्राहकों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए एक नया ढांचा सुझाया है, जिसके तहत ऐसे मामलों में ग्राहकों को अधिकतम 25,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जा सकता है. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ग्राहक संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्रीय बैंक तीन मसौदा दिशानिर्देश जारी करेगा. पहला दिशानिर्देश गलत तरीके से उत्पाद बेचने यानी मिस-सेलिंग से जुड़ा होगा. दूसरा दिशानिर्देश ऋण वसूली की प्रक्रिया और रिकवरी एजेंट्स की भूमिका को लेकर होगा, ताकि ग्राहकों के साथ किसी भी तरह की अनुचित व्यवहार को रोका जा सके.
More Videos
Tax on Internet Use | अब महंगा होगा इंटरनेट, Netflix, Prime नहीं देख पाओगे, मोबाइल चलाना मुश्किल!
क्या Credit Card का बिल नहीं भरने पर भी जेल हो सकती है?
भारत में पहली बार गिरी चीनी स्मार्टफोन की डिमांड, क्या बढ़ने वाली हैं मोबाइल कीमतें
