व्हाट्सऐप का भारत में बड़ा दांव: अब ऐप के भीतर ही भर सकेंगे बिजली, पानी और गैस के बिल
व्हाट्सऐप ने भारत में बिल पेमेंट्स सुविधा लॉन्च की है. अब यूज़र्स ऐप से ही बिजली, पानी, FASTag और क्रेडिट कार्ड समेत 22,000 से अधिक बिलों का भुगतान UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के ज़रिए आसानी से कर सकेंगे.
व्हाट्सऐप ने भारत में अपनी नई ‘बिल पेमेंट्स’ (Bill Payments) सेवा की आधिकारिक शुरुआत कर दी है. इस नए फीचर के जरिए अब यूजर्स अपने दैनिक उपयोगिता (यूटिलिटी) बिलों का भुगतान सीधे व्हाट्सऐप के अंदर ही कर सकेंगे. यह कदम भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम में व्हाट्सऐप की पहुंच को और मजबूत करेगा.
भारत कनेक्ट नेटवर्क से मिला सपोर्ट
व्हाट्सऐप की यह सेवा राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के भारत कनेक्ट (BBPS) नेटवर्क द्वारा संचालित है. इसके तहत देशभर के यूजर्स 30 से अधिक श्रेणियों में मौजूद 22,700 से भी ज्यादा बिलर्स को भुगतान कर सकते हैं. इसमें बिजली, पानी, एलपीजी गैस, ब्रॉडबैंड, फास्टैग (FASTag), क्रेडिट कार्ड और लोन की किश्तें (EMI) शामिल हैं.
व्हाट्सऐप बिल पेमेंट्स की मुख्य विशेषताएं
- ऑटो-फैच और वन-टैप एक्सेस: ऐप में पहले भुगतान किए गए बिल स्वतः ही ‘पेमेंट्स होम’ स्क्रीन पर आ जाएंगे, जिससे दोबारा भुगतान करना बेहद आसान हो जाता है.
- एक साथ multiple अकाउंट्स का प्रबंधन: यूजर एक ही बिजली या पानी प्रदाता के तहत अपने घर, कार्यालय या परिवार के अन्य सदस्यों के बिल एक ही स्थान से संभाल सकते हैं.
- विविध भुगतान विकल्प: बिलों का भुगतान करने के लिए यूजर्स यूपीआई (UPI), डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड में से किसी भी तरीके को चुन सकते हैं.
व्हाट्सऐप पर बिल का भुगतान कैसे करें?
- पेमेंट्स टैब खोलें: व्हाट्सऐप खोलें और होम स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में दिख रहे रुपये के आइकन (₹) पर टैप करें.
- कैटेगरी और बिलर चुनें: अपनी जरूरत के अनुसार बिल श्रेणी (जैसे बिजली या FASTag) चुनें और अपने सेवा प्रदाता का चयन करें.
- अकाउंट विवरण दर्ज करें: अपना उपभोक्ता नंबर या खाता विवरण डालकर पुष्टि करें.
- बिल राशि की समीक्षा करें: स्क्रीन पर स्वतः आई बिल राशि और विवरण की जांच करें.
- भुगतान पूरा करें: UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड में से पसंदीदा विकल्प चुनकर भुगतान संपन्न करें.
मेटा इंडिया के अनुसार, इस फीचर का मुख्य उद्देश्य बिल भरने की प्रक्रिया को एक सामान्य मैसेज भेजने जितना ही आसान बनाना है. यह सेवा एंड्रॉइड और आईओएस (iOS) दोनों यूजर्स के लिए चरणबद्ध तरीके से जारी की जा रही है.
Latest Stories
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर AI का नया ट्रेंड, Gemini-ChatGPT से फोटो को दें राधा रानी और वृंदावन वाला लुक
John Ternus बने Apple के नए CEO, Tim Cook के बाद संभालेंगे कमान; जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UPI Payment: अगस्त में बना नया रिकॉर्ड, 24.51 अरब बार हुआ डिजिटल पेमेंट
