FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले जानें पिछले 5 विश्व विजेताओं की कहानी – Money9live

FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले जानें पिछले 5 विश्व विजेताओं की कहानी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज अब बेहद करीब है. अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में 48 टीमें विश्व फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आइए जानते हैं पिछले पांच फीफा वर्ल्ड कप विजेताओं के बारे में, जिन्होंने फुटबॉल इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी.

FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले जानें पिछले 5 विश्व विजेताओं की कहानी
कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार खिताब जीता. इस जीत के साथ लियोनेल मेस्सी ने अपने करियर का पहला विश्व कप भी जीता. इससे पहले अर्जेंटीना 1978 और 1986 में चैंपियन बना था.
1 / 5
रूस में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया. कप्तान ह्यूगो लॉरिस की अगुआई में फ्रांसीसी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा विश्व कप खिताब अपने नाम किया. हाल के वर्षों में फ्रांस लगातार दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल रहा है.
2 / 5
ब्राजील में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2014 के फाइनल में जर्मनी ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया. अतिरिक्त समय में मारियो गोट्जे के निर्णायक गोल ने जर्मनी को विश्व विजेता बना दिया. यह जर्मनी का चौथा विश्व कप खिताब था.
3 / 5
दक्षिण अफ्रीका में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2010 में स्पेन ने पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीती. फाइनल में नीदरलैंड्स को 1-0 से हराते हुए स्पेन ने इतिहास रचा. एंड्रेस इनिएस्ता ने 116वें मिनट में विजयी गोल दागकर टीम को पहला विश्व खिताब दिलाया.
4 / 5
जर्मनी में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2006 के फाइनल में इटली ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराया. अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था. यह इटली का चौथा विश्व कप खिताब था. दिलचस्प बात यह है कि इटली 2018, 2022 और 2026 विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका.
5 / 5