ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई को मारने का था इजरायल का प्‍लान! ट्रंप ने लगाया वीटो, कही ये बात

इजरायल और ईरान के बीच टेंशन का महौल बढ़ता जा रहा है. इजरायल पर ईरान के सुप्रीम लीडर को मारने के प्‍लान बनाने की बात भी सामने आई है, हालांकि ट्रंप ने वीटो पावर का इस्‍तेमाल कर इस प्‍लान पर रोक लगा दी है. तो क्‍या है ट्रंप की दलील और दोनों देशों के बीच तनाव को लेकर उन्‍होंने क्‍या दी टिप्‍पणी यहां करें चेक.

ट्रंप ने कहा कि ईरान की नई नेतृत्व टीम उनसे बातचीत करना चाहती है. Image Credit: money9

Israel-Iran tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के उस सनसनीखेज प्लान को ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई को निशाना बनाने की बात चल रही थी. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दो अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इजरायल ने पिछले दो दिनों में खामनेई को मारने का मौका तलाशा था, लेकिन ट्रंप ने इजरायल के इस प्‍लान के खिलाफ वीटो लगा दिया है. उनका कहना है कि ईरानियों ने अभी तक किसी भी अमेरिकी को नहीं मारा है. जब तक ऐसा नहीं होता है, वे ईरान के राजनीतिक नेतृत्व पर हमले के पक्ष में नहीं हैं.

बता दें तीन दिन पहले इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमला बोला था. तब से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. ऐसे में अमेरिकी और इजराइली अधिकारी लगातार संपर्क में हैं. हालांकि इस बारे में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा, “ऐसी कई झूठी खबरें फैलती हैं. हम वही करेंगे, जो हमें करना है. अमेरिका को भी पता है कि उसके लिए क्या सही है.”

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

ट्रंप ने तेहरान के बयान के बाद ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “अगर ईरान ने किसी भी तरह से अमेरिकी हितों पर हमला किया, तो अमेरिकी सेना की पूरी ताकत और गुस्सा उन पर टूट पड़ेगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.” साथ ही, ट्रंप ने ये भी कहा कि इजरायल और ईरान के बीच डील मुमकिन है, जिससे इस इस संघर्ष को रोका जा सकता है. उन्होंने सर्बिया-कोसोवो और मिस्र-इथियोपिया के बीच अपने हस्तक्षेप से हुई शांति का हवाला भी दिया.

यह भी पढ़ें: जुबिलेंट ग्रुप का बड़ा दांव, तीन कंपनियों की बेचेगा हिस्सेदारी, 2000 करोड़ जुटाने का प्लान

ईरान ने दी अमेरिका समेत इन देशों को चेतावनी

ईरान ने भी जवाबी चेतावनी दी है. तेहरान ने कहा कि अगर अमेरिका, ब्रिटेन या फ्रांस ने इजराइल के पक्ष में हस्तक्षेप किया, तो उनके क्षेत्रीय सैन्य अड्डों और जहाजों को निशाना बनाया जाएगा. इजराइल और ईरान के बीच जंग तीसरे दिन भी जारी है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, इजरायली हमलों में अब तक 128 लोग मारे गए हैं, जबकि वॉशिंगटन की एक मानवाधिकार संस्था का दावा है कि ईरान में 406 लोग मारे गए और 654 घायल हुए हैं.

Latest Stories

अमेरिका हटाएगा सैन्य ताकत, ईरान बहाल करेगा शिपिंग ट्रैफिक! दोनों देशों के बीच चल रही ड्राफ्ट डील पर चर्चा

अब ‘फ्रीज फंड’ पर अटकी डील! ईरान ने दी समझौता टूटने की चेतावनी, ट्रंप बोले- चाहिए पूरी गारंटी

ईरान डील पर ट्रंप का सख्त संदेश, कहा जल्दबाजी नहीं करेंगे, समझौते में गलती की गुंजाइश नहीं

‘कुछ घंटों में आ सकती है खुशखबरी’- मार्को रुबियो का बड़ा बयान; होर्मुज समेत इन मुद्दों पर सहमति के संकेत

भारतीयों के लिए खुशखबरी! लॉन्च हुआ ‘America First’ वीजा सिस्टम, इन प्रोफेशनल्स को मिलेगा सीधा फायदा

खत्म होने वाला है ईरान-USA युद्ध – ट्रंप का बड़ा दावा, शांति के लिए 14 सूत्रीय फॉर्मूला तैयार, खुलेंगे हॉर्मुज स्ट्रेट