100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर
Rashi Peripherals के शेयर ने चार महीने में 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है. इस दौरान FIIs ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई, जबकि DIIs और दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला ने कुछ हिस्सेदारी बेचकर मुनाफावसूली की. कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजे.
Rashi Peripherals के शेयर ने पिछले चार महीनों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. अप्रैल 2026 में करीब 350 रुपये के स्तर पर कारोबार करने वाला यह शेयर जुलाई तक 750 रुपये के आसपास पहुंच गया. यानी चार महीने से भी कम समय में शेयर ने 100 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई. इस तेजी के बीच कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जहां विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs और दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला ने हिस्सेदारी घटाई.
FIIs ने बढ़ाया भरोसा
जून 2026 तिमाही में FIIs ने Rashi Peripherals में अपनी हिस्सेदारी 0.78 फीसदी से बढ़ाकर 3.27 फीसदी कर दी. यह दिखाता है कि विदेशी निवेशक कंपनी के भविष्य को लेकर सकारात्मक नजरिया रखते हैं. इसी दौरान कंपनी के कुल पब्लिक शेयरहोल्डर्स की संख्या भी बढ़कर 52,537 हो गई. इससे साफ है कि नए निवेशकों की दिलचस्पी इस शेयर में लगातार बढ़ रही है.
DIIs और मधुसूदन केला ने क्यों घटाई हिस्सेदारी
दूसरी तरफ DIIs ने अपनी हिस्सेदारी 17.45 फीसदी से घटाकर 12.68 फीसदी कर दी. वहीं दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला की हिस्सेदारी भी 2.44 फीसदी से घटकर 1.76 फीसदी रह गई. हालांकि इसे कंपनी से भरोसा खत्म होने का संकेत नहीं माना जा रहा है. शेयर में 100 फीसदी से ज्यादा की तेजी के बाद बड़े निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली करना बाजार में सामान्य बात मानी जाती है.
शानदार नतीजों ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 51 फीसदी बढ़कर 4489 करोड रुपये पहुंच गया. वहीं शुद्ध मुनाफा 65 फीसदी बढ़कर 87 करोड़ रुपये हो गया. पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 15 फीसदी और मुनाफा 35 फीसदी बढ़ा. बेहतर नतीजों और AI आधारित टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है.
यह भी पढ़ें- इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल
AI और PC अपग्रेड साइकिल बना बड़ा ट्रिगर
Rashi Peripherals को AI आधारित कंप्यूटर, सर्वर और आईटी हार्डवेयर की बढ़ती मांग का फायदा मिल रहा है. कंपनी NVIDIA के AI हार्डवेयर और Dell Technologies जैसे बड़े ब्रांड की डिस्ट्रीब्यूटर है. Windows 10 सपोर्ट खत्म होने के बाद नए PC की मांग बढ़ी है, जिससे कंपनी के कारोबार को मजबूती मिली है. कंपनी का सेमीकंडक्टर कारोबार भी सालाना आधार पर 131 फीसदी बढ़ा है.
Latest Stories
इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल
Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस
एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट
