अमेरिका को क्यों देना पड़ा भारतीय छात्रा की मौत पर ₹260 करोड़ का हर्जाना!

अमेरिका में पढ़ाई का सपना लेकर गई एक भारतीय छात्रा की दर्दनाक मौत ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया. यह मामला जाह्नवी कंडुला से जुड़ा है, जिनकी मौत US Police की लापरवाही के कारण हुई थी. यह घटना उस समय हुई जब जाह्नवी सड़क पार कर रही थीं और तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद जिस तरह से मामले को हैंडल किया गया, उसने अमेरिकी सिस्टम और पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए.

जांच में सामने आया कि घटना के समय पुलिस वाहन तय नियमों का पालन नहीं कर रहा था. इसके अलावा, हादसे के बाद अधिकारियों की असंवेदनशील टिप्पणियों और रवैये ने मामला और गंभीर बना दिया. यही कारण रहा कि जाह्नवी कंडुला के परिवार ने कानूनी लड़ाई लड़ी और अंततः अमेरिका को 260 करोड़ रुपये का हर्जाना देकर सेटलमेंट करना पड़ा. यह सेटलमेंट न सिर्फ एक परिवार के लिए न्याय की दिशा में कदम माना जा रहा है, बल्कि यह विदेशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर भी एक बड़ा संदेश देता है.

Short Videos