China Debt Trap | US Economy | अफ्रीका से लेकर अमेरिका तक, कोई नहीं बचा चीनी कर्ज के जाल से!
कई देशों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या चीन कर्ज को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है. चीन दुनिया भर में 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज दे चुका है. इसमें अफ्रीका जैसे गरीब देश ही नहीं, बल्कि विकसित अर्थव्यवस्थाएं भी शामिल हैं. अफ्रीका में चीन ने सड़क, रेलवे और पावर प्रोजेक्ट्स में बड़े स्तर पर निवेश किया है, जिससे कई देश कर्ज पर निर्भर होते जा रहे हैं. सबसे बड़ा उदाहरण श्रीलंका का हंबनटोटा पोर्ट है, जहां कर्ज न चुका पाने पर 99 साल का संचालन अधिकार चीन को देना पड़ा।. पाकिस्तान का CPEC भी भारी कर्ज और खर्च के कारण विवादों में है. चीन के बढ़ते कर्ज नेटवर्क से अमेरिका का प्रभाव कम होता दिख रहा है, क्योंकि कई देशों को अब फंडिंग के लिए चीन ज्यादा आसान विकल्प लगता है. भारत के लिए यह स्थिति चुनौती है, क्योंकि पड़ोसी देशों में चीन की सक्रियता बढ़ रही है, जिससे क्षेत्रीय संतुलन प्रभावित हो सकता है.
More Videos
Trump sue JP Morgan | ट्रंप ने कर दिया बड़ा मुकदमा, JP Morgan पर आफत!
Saudi Arabia में मिला विशाल Gold Reserve, रेगिस्तान के नीचे छुपा था अरबों का खजाना
US Federal Debt रिकॉर्ड स्तर पर! ट्रंप की नीतियों ने अमेरिकी परिवारों पर बढ़ाया कर्ज का बोझ
