तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल-डीजल 55 रुपये महंगा, कीमत 321 PKR प्रति लीटर के पार

वेस्ट एशिया में अमेरिका-ईरान-इजराइल तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति पर दबाव के बीच पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में PKR 55 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर दी है. अब पेट्रोल PKR 321.17 और डीजल PKR 335.86 प्रति लीटर हो गया है. सरकार ने अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों और IMF प्रतिबद्धताओं को इसकी वजह बताया है, जबकि लोगों में महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल हुआ महंगा Image Credit:

वेस्ट एशिया में अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है. पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में एक साथ पाकिस्तानी रुपये 55 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 321.17 पाकिस्तानी रुपये और डीजल की कीमत PKR 335.86 प्रति लीटर पहुंच गई है, जिससे आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है.

एक झटके में 20% तक बढ़े ईंधन के दाम

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 7 मार्च से लागू नए दामों के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में भारी उछाल आया है. सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल दोनों की कीमत PKR 55 प्रति लीटर बढ़ा दी है. इसके बाद पेट्रोल की कीमत PKR 266.17 से बढ़कर PKR 321.17 प्रति लीटर हो गई है. वहीं हाई-स्पीड डीजल की कीमत PKR 335.86 प्रति लीटर तय की गई है. करीब 20 प्रतिशत की इस बढ़ोतरी ने पहले से महंगाई से जूझ रहे लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है.

रमजान के महीने में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

यह फैसला ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान में रमजान का महीना चल रहा है और परिवारों के खर्च पहले से ही बढ़े हुए हैं.
ईंधन की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से लोगों को डर है कि अब रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो जाएंगी.

वेस्ट एशिया संकट बना बड़ी वजह

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी के कारण यह फैसला लेना पड़ा. अमेरिका, ईरान और इजराइल से जुड़े बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हुई है. खास तौर पर दुनिया के अहम ऑयल रूट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बाधा आने से तेल की आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है.

सरकार का कहना है कि ऊर्जा क्षेत्र की वित्तीय स्थिति को संभालने और IMF के साथ हुई चर्चाओं के तहत किए गए वादों को पूरा करने के लिए यह फैसला लेना पड़ा.

लोगों में नाराजगी और बढ़ी चिंता

हालांकि आम लोगों पर इसका असर तुरंत दिखने लगा है. कई लोगों का कहना है कि बढ़ती कीमतों ने पहले से मुश्किल जिंदगी को और कठिन बना दिया है. एक यात्री मोहम्मद नदीम ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे गले में फंदा कस गया हो. उन्होंने बताया कि पहले पेट्रोल भरवाना किसी तरह संभव था, लेकिन अब कीमत PKR 324 प्रति लीटर तक पहुंचने से खर्च संभालना मुश्किल हो गया है.

Latest Stories

ईरान में 2 रोटी की कीमत 1 लाख रियाल, अब तक 10 लाख बेरोजगार, दूध और फल भी जेब से बाहर

ट्रंप की सुरक्षा पर हर साल ₹29217 करोड़ खर्च, फिर भी बार-बार हो रहे हमले; जानें कहां चूक रही US सीक्रेट सर्विस

Trump Gold Card का हाल खराब! 5 महीने में बिका सिर्फ 1 कार्ड, नहीं मिल रहे खरीदार

ट्रंप का ऐलान, इजरायल-लेबनान के बीच सीजफायर 3 हफ्ते बढ़ा, कच्चा तेल $106 प्रति बैरल के पार, Gift Nifty 103 अंक उछला

ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर, लेकिन जारी रहेगी नाकेबंदी; ईरान का सख्त रुख, जानें गिफ्ट निफ्टी, अमेरिका मार्केट और कच्चे तेल का हाल

डेडलाइन से पहले ट्रंप की चेतावनी, कहा- आगे नहीं बढ़ेगा सीजफायर; बुधवार तक समझौता नहीं तो ईरान पर फिर होंगे हमले