ट्रंप का ऐलान, इजरायल-लेबनान के बीच सीजफायर 3 हफ्ते बढ़ा, कच्चा तेल $106 प्रति बैरल के पार, Gift Nifty 103 अंक उछला

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के इजरायल-लेबनान सीजफायर को तीन हफ्ते बढ़ाने के ऐलान के बाद वैश्विक बाजारों में हलचल तेज हो गई है. तनाव के बीच कच्चा तेल $106 प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि Gift Nifty में 103 अंकों की मजबूती देखी गई, जिससे निवेशकों की नजरें अब भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हैं.

Ceasefire between Israel-Lebanon Image Credit: Canva/ Money9

Ceasefire between Israel-Lebanon: अमेरिका में हुई अहम बातचीत के बाद इजरायल और लेबनान के बीच जारी संघर्ष को कम करने की दिशा में एक नई पहल सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने घोषणा की है कि इजरायल और लेबनान के बीच चल रहा युद्धविराम (सीजफायर) तीन हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात भी संभव है, जिससे शांति की उम्मीद बढ़ी है. सीजफायर के तीन हफ्तों तक बढ़ने के बाद तेल की कीमत में तेजी के सिलसिला तो जारी है, लेकिन Gift Nifty बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. Ceasefire between Israel-Lebanon

सीजफायर बढ़ाने का ऐलान

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बातचीत के बाद बताया कि इजरायल और लेबनान के राजदूतों के बीच बैठक सकारात्मक रही. उन्होंने कहा कि अमेरिका, लेबनान की मदद करेगा ताकि वह हिज्बुल्लाह से खुद को सुरक्षित रख सके. ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि जल्द ही Benjamin Netanyahu और लेबनान के राष्ट्रपति Joseph Aoun वॉशिंगटन आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह दोनों देशों के बीच दशकों बाद बड़ी कूटनीतिक मुलाकात होगी.

शांति की कोशिश, लेकिन चुनौतियां बरकरार

हालांकि बातचीत को बड़ी सफलता माना जा रहा है, लेकिन स्थिति पूरी तरह शांत नहीं है. हिज्बुल्लाह ने इन बातचीत का विरोध किया है और वह इस समझौते का हिस्सा नहीं है. सीजफायर लागू होने के बाद भी दोनों तरफ से कई बार उल्लंघन की खबरें आई हैं, जिससे यह साफ है कि जमीन पर हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं.

कैसे शुरू हुआ ताजा संघर्ष?

यह नया संघर्ष तब शुरू हुआ जब हिज्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे. इसके जवाब में इजरायल ने लेबनान में बड़े पैमाने पर हमले किए और कुछ इलाकों में सेना भेज दी. इजरायल का कहना है कि वह अपनी सीमा की सुरक्षा के लिए दक्षिणी लेबनान में एक बफर जोन बनाए रखना चाहता है, ताकि भविष्य में हमलों को रोका जा सके.

कच्चे तेल का भाव

वस्तुवर्तमान मूल्यबदलाव% परिवर्तन
कच्चा तेल (Crude Oil)$97.245/बैरल▲ 1.3951.46%
ब्रेंट (Brent)$106.700/बैरल▲ 1.631.55%
Source – TE

Gift Nifty का क्या है हाल?

Gift Nifty में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. Gift Nifty Futures (24 अप्रैल 2026, 7:05AM) 24,228.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 103.50 अंकों यानी 0.43% की बढ़त दर्ज की गई है. यह संकेत देता है कि बाजार तेजी के साथ खुलेगा.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर, लेकिन जारी रहेगी नाकेबंदी; ईरान का सख्त रुख, जानें गिफ्ट निफ्टी, अमेरिका मार्केट और कच्चे तेल का हाल