रिश्तों को स्थिर करने की कोशिश में अमेरिका और चीन, 2015 के बाद पहली बार US पहुंचेंगे शी जिनपिंग

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि शी ट्रंप के साथ विस्तृत बातचीत करेंगे. अमेरिका और चीन के अधिकारियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, व्यापार और निवेश पर हुई बातचीत को लेकर सकारात्मक बातें कहीं.

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग Image Credit: Money9 Live

अमेरिका और चीन के अधिकारियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, व्यापार और निवेश पर हुई बातचीत को लेकर सकारात्मक बातें कहीं. इससे संकेत मिलता है कि दोनों देश इस हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच होने वाली समिट से पहले अपने रिश्तों को स्थिर करना चाहते हैं.

बातचीत सामान्य करने की कोशिश

रविवार को न्यूयॉर्क में जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी के हेडक्वार्टर से निकलते हुए चीन के मुख्य व्यापार वार्ताकार ली चेंगगांग ने कहा कि बातचीत ‘अच्छे माहौल’ में हुई, जबकि अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने चर्चा को बहुत सफल बताया. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इस बातचीत को साफ-सुथरी, विस्तृत और रचनात्मक बताया.

2015 के बाद पहला दौरा

इसके कुछ घंटों बाद, चीन के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर शी के 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका के राजकीय दौरे की घोषणा की. 2015 के बाद यह उनका पहला दौरा होगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि शी ट्रंप के साथ विस्तृत बातचीत करेंगे. ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में बीजिंग में शी से मुलाकात की थी. प्रवक्ता ने इन दौरों को ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित होने वाला बताया.

कई मुद्दों पर गहरे मतभेद

इस सकारात्मक माहौल से दोनों सरकारों की उन कोशिशों का पता चलता है जिनके जरिए वे अपनी प्रतिद्वंद्विता को बड़े टकराव में बदलने से रोकना चाहती हैं, भले ही टेक्नोलॉजी कंट्रोल, ताइवान और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर उनके बीच अभी भी काफी मतभेद हैं.

टैरिफ वॉर

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चर्चा से जुड़े लोगों ने बताया कि बातचीत में दोनों देशों के बीच व्यापारिक युद्धविराम (ट्रेड ट्रूस) को आगे बढ़ाने पर कोई समझौता नहीं हुआ.

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, व्यापारिक साझेदारों के पास जरूरत से ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता होने के आरोपों के चलते अमेरिका द्वारा नए टैरिफ लगाने की घोषणा को भी बैठक के बाद तक के लिए टाल दिया गया है.ॉ

जोरदार स्वागत की तैयारी

ANI के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मैडम पेंग लियुआन के आधिकारिक स्वागत समारोह में अमेरिकी सेना की सभी ब्रान्च के 479 जवानों का बड़ा सैन्य प्रदर्शन और चार F-22 रैप्टर के साथ B-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर का फ्लाईओवर मुख्य आकर्षण होगा.

एजेंसी ने बताया कि सोमवार (स्थानीय समय) को फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के ऑफिस से जारी औपचारिक जानकारी में इस आधिकारिक राजकीय यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम बताया गया है.

यह भी पढ़ें: Stock to Watch: आज फोकस में रहेंगे वारी एनर्जीज, GK एनर्जी और UFlex जैसे शेयर, निवेशक रखें नजर