Hyundai की कारें हुईं महंगी, 12800 रुपये तक बढ़े दाम; डेढ़ महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
Hyundai Motor India ने अपने विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में अधिकतम 12,800 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. कंपनी के मुताबिक बढ़ती इनपुट कॉस्ट, महंगे कमोडिटी प्राइसेज और ऑपरेशनल खर्च की वजह से यह फैसला लिया गया है. नई कीमतें अलग-अलग मॉडल्स और वेरिएंट्स पर लागू होंगी.
Hyundai Car Price Hike: बड़ी कार निर्माता कंपनी में शामिल Hyundai Motor India ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में अधिकतम 12,800 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी. यह नई कीमतें अलग-अलग मॉडल्स और वेरिएंट्स के अनुसार लागू होंगी. कंपनी ने कहा कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट, महंगे कमोडिटी प्राइसेज और ऑपरेशनल खर्च में बढ़ोतरी के चलते यह फैसला लिया गया है.
पहले भी बढ़ाई थीं कीमतें
कंपनी का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब ऑटोमोबाइल सेक्टर पहले से ही बढ़ती लागत की चुनौती का सामना कर रहा है. इससे पहले 8 अप्रैल 2026 को भी Hyundai Motor India ने अपने पूरे पोर्टफोलियो पर करीब 1 फीसदी तक कीमत बढ़ाने की घोषणा की थी. उस समय कंपनी ने कहा था कि बढ़ती लागत का असर उसके बिजनेस पर पड़ रहा है और कीमतों में बदलाव अगले महीने से लागू किया जाएगा.
किन वजहों से बढ़ीं कीमतें
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, Hyundai Motor India ने अपने बयान में कहा कि लगातार बढ़ती कच्चे माल की कीमतें, सप्लाई चेन से जुड़ी लागत और बढ़ते ऑपरेशनल खर्च कंपनी के लिए चुनौती बन गए हैं. ऑटो सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले स्टील, एल्यूमीनियम और अन्य कमोडिटीज की कीमतों में तेजी का असर वाहन निर्माण लागत पर पड़ रहा है.
कंपनी का कहना है कि उसने लागत को नियंत्रित करने और ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ कम करने की पूरी कोशिश की, लेकिन लगातार बढ़ते खर्च के कारण कुछ भार बाजार पर डालना जरूरी हो गया. कंपनी के अनुसार, यह बढ़ोतरी “नॉमिनल प्राइस इंक्रीज” है और इसका असर अलग-अलग मॉडल्स और वेरिएंट्स पर अलग तरीके से पड़ेगा.
ग्राहकों पर पड़ेगा असर
कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो आने वाले समय में Hyundai की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं. हालांकि कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन मॉडल्स पर कितनी कीमत बढ़ेगी, लेकिन माना जा रहा है कि एंट्री-लेवल से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक कई मॉडल्स महंगे हो सकते हैं. भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Hyundai की मजबूत पकड़ मानी जाती है. कंपनी की Creta, Venue, Exter, i20 और Verna जैसी कारें ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी का असर बाजार की मांग पर भी पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: RailTel के बड़े ऑर्डर से चमका HFCL का शेयर, 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक; 3 महीने में 150% दिया रिटर्न
Latest Stories
Ola Electric को मिली कमर्शियल ई-स्कूटर लॉन्च करने की मंजूरी, 70 किलोमीटर प्रति घंटा होगी टॉप स्पीड
नई Tiago CNG AMT में मिलेगा ‘पैडल शिफ्टर’, WagonR की बढ़ेगी टेंशन
EV कारों की बाजार हिस्सेदारी में भारत ने अमेरिका को छोड़ा पीछे, इन ब्रांड के गाड़ियों को मिल रही तवज्जो
