RailTel के बड़े ऑर्डर से चमका HFCL का शेयर, 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक; 3 महीने में 150% दिया रिटर्न
RailTel Corporation of India से 135.09 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद HFCL के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. कंपनी का शेयर नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया और पिछले 3 महीनों में करीब 150 फीसदी का शानदार रिटर्न दे चुका है. मजबूत Q4 रिजल्ट्स, बढ़ता ऑर्डर बुक, डिफेंस और टेलीकॉम सेक्टर में विस्तार तथा लगातार मिल रहे एक्सपोर्ट ऑर्डर्स ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है.
HFCL Share Price: टेलीकॉम और डिफेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी HFCL के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. बुधवार को कंपनी का शेयर इंट्रा-डे कारोबार में करीब 9 फीसदी उछलकर 176.44 रुपये के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. कंपनी को RailTel Corporation of India से 135.09 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है. लगातार मिल रहे नए ऑर्डर्स, मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और बढ़ते एक्सपोर्ट बिजनेस की वजह से यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले 3 महीनों से बाजार में लगातार चर्चा में बना हुआ है.
5 साल के लिए मिला ऑर्डर
कंपनी ने जानकारी दी है कि उसे RailTel Corporation of India Limited से 5 साल के लिए Annual Maintenance Contract यानी AMC मिला है. यह ऑर्डर सुरक्षित OPS नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव से जुड़ा हुआ है. इस प्रोजेक्ट के तहत HFCL एंड-टू-एंड मेंटेनेंस सपोर्ट सर्विसेज उपलब्ध कराएगी, जिससे डिफेंस कम्युनिकेशन नेटवर्क की सुरक्षा, विश्वसनीयता और उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी.

पहले भी पूरा कर चुकी है बड़ा डिफेंस प्रोजेक्ट
HFCL इससे पहले भी RailTel के जरिए भारतीय डिफेंस फोर्सेज के लिए Secure OPS Network प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी है. कंपनी ने देशभर के डिफेंस प्रतिष्ठानों में एक सेंट्रल डेटा सेंटर और 120 मिनी डेटा सेंटर्स की डिजाइनिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग सफलतापूर्वक पूरी की थी. यही वजह है कि कंपनी को अब इस नेटवर्क के रखरखाव की जिम्मेदारी भी मिली है.
कंपनी लगातार नए ऑर्डर्स हासिल कर रही है, जिससे उसका ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी दोनों मजबूत हो रहे हैं. इससे पहले मई में HFCL को 106 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला था, जो ऑप्टिकल फाइबर केबल सप्लाई से जुड़ा था. वहीं, मई की शुरुआत में कंपनी को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से करीब 183.95 करोड़ रुपये के अन्य एक्सपोर्ट ऑर्डर्स भी मिले थे.
मजबूत ऑर्डर बुक ने बढ़ाया भरोसा
HFCL ने वित्त वर्ष 2026 का समापन 21,206 करोड़ रुपये के कुल ऑर्डर बुक के साथ किया है. यह कंपनी के FY26 रेवेन्यू से 4.28 गुना ज्यादा है. कंपनी ने हाल ही में आंध्र प्रदेश में डिफेंस एयरोस्पेस से जुड़े अवसरों के लिए एक MoU भी साइन किया है. इसके तहत Multi-Mode Hand Grenades और अन्य डिफेंस प्रोडक्ट्स के निर्माण पर काम किया जाएगा.
Q4 रिजल्ट्स ने बदली तस्वीर
मार्च तिमाही के नतीजों ने भी बाजार को प्रभावित किया. कंपनी ने Q4 FY26 में 178.5 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 81.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू 128 फीसदी बढ़कर 1,824 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 800.7 करोड़ रुपये था.
कंपनी का कहना है कि FY29 तक EBITDA मार्जिन को 16.7 फीसदी से बढ़ाकर 20-21 फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही FY27 तक कुल रेवेन्यू में 70 फीसदी हिस्सेदारी प्रोडक्ट बिजनेस और 50 फीसदी हिस्सेदारी एक्सपोर्ट बिजनेस से हासिल करने की योजना है.
3 महीने में 150 फीसदी की तेजी
लंबे समय तक दबाव में रहने के बाद HFCL के शेयरों में मार्च से जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली. पिछले 3 महीनों में यह स्टॉक 149.57 फीसदी तक उछल चुका है. बुधवार को कंपनी का शेयर 7.49 फीसदी बढ़कर 173.92 रुपये पर पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: Adani Power ने वैल्यूएशन में इंफोसिस को पछाड़ा, लाल बाजार में अडानी ग्रुप के 5 शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इंफ्रास्ट्रक्चर बूम में कमाई का मौका, इन 3 कैपिटल गुड्स स्टॉक्स पर रखें नजर; 5 साल में 900% तक का रिटर्न
Closing Bell: सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट बंद, ऑटो-मेटल और मीडिया के शेयर चमके, निवेशकों ने कमाए 2 लाख करोड़
7 दिनों में 50% से ज्यादा उछला ये शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा डिफेंस स्टॉक; एक साल में दिया 197% रिटर्न
