Maruti Suzuki ग्राहकों को झटका! कंपनी ने किया प्राइस हाइक का ऐलान, जून से ₹30000 तक महंगे होंगे मॉडल
मारुति सुजुकी ने साफ किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी सभी मॉडल्स पर एक जैसी नहीं होगी. हर मॉडल की लागत और प्रोडक्शन स्ट्रक्चर अलग होने की वजह से कीमतों में बदलाव भी अलग-अलग रहेगा. यानी कुछ मॉडल्स में मामूली बढ़ोतरी होगी, जबकि कुछ गाड़ियों की कीमत में ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकता है.
Maruti Suzuki Price Hike : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जून 2026 से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी ने कहा है कि बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव के चलते अब वाहनों की कीमतों में इजाफा करना जरूरी हो गया है. कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया गया कि जून 2026 से अलग-अलग मॉडल्स की कीमतों में अधिकतम 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी. आइए जानते हैं कि कंपनी को ऐसा क्यों करना पड़ा?
क्यों बढ़ रही हैं कारों की कीमतें?
मारुति सुजुकी ने कहा कि पिछले कई महीनों से कंपनी पर लागत का दबाव लगातार बना हुआ है. कच्चे माल की कीमतें, उत्पादन खर्च और अन्य इनपुट कॉस्ट बढ़ने से कंपनी की लागत प्रभावित हुई है. कंपनी के मुताबिक, उसने लागत को कंट्रोल करने के लिए कई कदम उठाए और खर्च कम करने की कोशिश भी की, लेकिन मौजूदा हालात में कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है.
सभी मॉडल्स पर अलग होगा असर
मारुति सुजुकी ने साफ किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी सभी मॉडल्स पर एक जैसी नहीं होगी. हर मॉडल की लागत और प्रोडक्शन स्ट्रक्चर अलग होने की वजह से कीमतों में बदलाव भी अलग-अलग रहेंगे. यानी कुछ मॉडल्स में मामूली बढ़ोतरी होगी, जबकि कुछ गाड़ियों की कीमत में ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकता है.
ग्राहकों पर कम असर डालने की कोशिश
कंपनी ने कहा कि वह ग्राहकों पर बोझ कम से कम रखने की कोशिश कर रही है. हालांकि, लगातार बढ़ती लागत के चलते अब कीमतों में संशोधन करना जरूरी हो गया है.
ऑटो सेक्टर में बढ़ती लागत का असर पहले भी कई कंपनियों की ओर से कीमतें बढ़ाने के रूप में देखा जा चुका है. अब मारुति सुजुकी के इस फैसले के बाद आने वाले महीनों में अन्य वाहन कंपनियां भी कीमतों में बदलाव कर सकती हैं.
Latest Stories
सुपरकार लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! भारत में फरारी ₹3 करोड़ हो जाएंगी सस्ती, जानें किस मॉडल पर कितनी बचत
नई टेक्नोलॉजी और प्रीमियम लुक के साथ लौटेंगी ये कारें! Honda, Tata और Maruti की बड़ी तैयारी; जल्द आएगा फेसलिफ्ट वर्जन
मेलोडी खाओ खुद जान जाओ! जिस Melody टॉफी को PM मोदी ने मेलोनी को किया गिफ्ट, उसे बनाती है ये कंपनी
