Tata से Maruti तक, अगले 12 महीनों में लॉन्च होंगी ये 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां!
Upcoming Electric Cars: हम आज आप लोगों को बताएंगे कि अगले 12 महीनों में कौन-कौन सी इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं. एमजी, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी कुछ नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को मार्केट में लॉन्च की तैयारी में हैं.
Highlights
- एक साल में 4 नई ईवी.
- टाटा, एमजी और मारुति की नई गाड़ियां.
- 600 किलोमीटर तक की रेंज.
पिछले साल से इंडियन कार मार्केट में कई नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च हुए हैं, इसका मुख्य कारण टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसे घरेलू ब्रैंड हैं. यह रफ्तार जारी रहेगी, अगले 12 महीनों में 4 नई इलेक्ट्रिक कारें बिक्री के लिए आने की उम्मीद है. इस लिस्ट में MG, Maruti Suzuki और Tata Motors की अपकमिंग इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल हैं.
MG Hector Tomahawk
एमजी की ये थ्री रो वाली SUV होगी 26 अगस्त को प्योर इलेक्ट्रिक वेरिएंट में और बाद में प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगी. प्योर इलेक्ट्रिक वेरिएंट में शायद फ्रंट-माउंटेड परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) होगी जो 134 hp और 200 Nm का टॉर्क देगी और इसमें 56.7 kWh का LFP बैटरी लगी होगी. इस सेटअप से गाड़ी की टॉप स्पीड 160km/h और रेंज लगभग 500 किलोमीटर होनी चाहिए.
टाटा की नई Tigor EV
इस साल के आखिर में टाटा की इस गाड़ी का इलेक्ट्रिक अवातर लॉन्च हो सकता है. नई Tigor ईवी में स्लीक हेडलैंप और बंपर, नए बंपर और रीडिजाइन किया गया डैशबोर्ड और एक रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल होगी. हालांकि कोई मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन देखने में कार नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल जैसी दिखेगी.
टाटा की Safari EV
Gaadiwaadi के अनुसार, टाटा सफारी और टाटा अल्ट्रोज अब ब्रैंड के सिर्फ दो मॉडल हैं जो अभी भी ईवी के तौर पर उपलब्ध नहीं हैं. अगली तिमाही में, टाटा मोटर्स शायद पहले वाले का प्योर इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च कर सकती है, जो उन कस्टमर्स को टारगेट करेगी जो महिंद्रा XEV 9S या MG हेक्टर टॉमहॉक EV जैसी बड़ी फैमिली-हॉलिंग इलेक्ट्रिक SUV ढूंढ रहे हैं. टाटा Safari.ev शायद टाटा हैरियर.ev की तरह ही स्टैंडर्ड-रेंज RWD, लॉन्ग-रेंज RWD और लॉन्ग-रेंज AWD वेरिएंट में ऑफर की जाएगी. यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 600 किलोमीटर चल सकती है.
मारुति YMC
मारुति सुजुकी अगले साल की पहली छमाही में ‘YMC’ कोडनेम वाली एक नई इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च कर सकती है. स्पाई शॉट्स से पता चला है कि यह एक एसयूवी स्टाइल मॉडल होगी जो किआ कैरेंस क्लैविस EV के समान सेगमेंट का होगा. यह ई विटारा के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और संभवतः समान बैटरी पैक और पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश की जाएगी, इसकी रेंज लगभग 500 किलोमीटर तक हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Maruti Baleno Facelift में मिलेंगे ये अपग्रेडेड फीचर्स! 5 सितंबर को लॉन्च होगी ये हैचबैक
Latest Stories
2027 में Maruti Suzuki करेगी बड़ा धमाका, लॉन्च करेगी नई 7 सीटर इलेक्ट्रिक MPV, इतनी होगी कीमत!
2026 Maruti Baleno Facelift देगी पहले से ज्यादा माइलेज! 1 लीटर में दौड़ेगी इतने किलोमीटर
TVS, Bajaj या Ather, अगस्त में किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर?
