CAFE Norms for Bikes : मोटरसाइकलों, स्कूटरों के लिए आएंगे कड़े नियम, बढ़ जाएंगी कीमतें!
केंद्र सरकार कारों और ट्रकों के बाद अब मोटरसाइकिल और स्कूटर के लिए भी CAFE (कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी) नॉर्म्स लागू करने की तैयारी कर रही है. अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो अप्रैल 2028 से दोपहिया वाहन कंपनियों को ऐसे मॉडल बनाने होंगे, जो ज्यादा माइलेज दें और कम प्रदूषण फैलाएं. सरकार का मानना है कि इससे पेट्रोल की खपत कम होगी, कार्बन उत्सर्जन घटेगा और कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता भी कम होगी. इस प्रस्ताव पर ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE), वाहन निर्माता कंपनियों और उद्योग संगठनों के साथ चर्चा करेगा.
हालांकि, नए नियम लागू होने पर कंपनियों को इंजन और तकनीक में बदलाव के लिए बड़ा निवेश करना पड़ सकता है. इसका असर दोपहिया वाहनों की कीमतों पर भी पड़ सकता है और बाइक-स्कूटर महंगे हो सकते हैं. दूसरी ओर, बेहतर तकनीक की वजह से वाहनों का माइलेज बढ़ेगा और लोगों का ईंधन खर्च कम हो सकता है. फिलहाल यह योजना शुरुआती चरण में है और इसे लागू करने से पहले सभी संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा.
More Videos
26 अगस्त को MG करेगी बड़ा धमाका, ये 7 सीटर EV देगी 530km तक की बढ़िया ड्राइविंग रेंज!
क्या Fortuner का दबदबा होगा खत्म? फुली इलेक्ट्रिक नहीं, Kia लगा रही Sorento Hybrid पर दांव
दो महीने में दूसरी बार, महंगी होंगी मारुति की कार, इतने हजार बढ़ेंगी कीमतें
