RBI New Loan Rules 2026: Home, Car और Personal Loan लेने वालों की EMI पर क्या होगा असर?
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लोन के मूल्य निर्धारण (प्राइसिंग) के लिए एक व्यापक मसौदा प्रस्ताव जारी किया है, जिसका लक्ष्य लोन बाजार में पारदर्शिता और मानकीकरण बढ़ाना है. यह प्रस्ताव होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन जैसे फ्लोटिंग रेट लोन के मौजूदा और नए ग्राहकों की ईएमआई और कुल कर्ज की लागत पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है. आरबीआई चाहता है कि बैंक और अन्य विनियमित वित्तीय संस्थाएं लोन की कीमत ज्यादा पारदर्शी तरीके से तय करें, ताकि ग्राहकों को ब्याज दर तय होने के आधार और संभावित लागत की पूरी जानकारी हो सके.
