अब हवाई यात्रा होगी और महंगी! ATF के 115 फीसदी बढ़े दाम; फिर सरकार का दखल, जानें नए कदम का क्या होगा असर
ATF यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमतों में अप्रैल की शुरुआत में भारी बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंच गई है, जो पिछले महीने के मुकाबले 115 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी है. कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में भी दाम तेजी से बढ़े हैं. पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की महंगाई इसकी बड़ी वजह है.
ATF Price Hike India: देश में एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. तेल कंपनियों ने अप्रैल की शुरुआत में ही कीमतों में भारी इजाफा किया है. राजधानी दिल्ली में ATF के दाम 115 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं. यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की महंगाई के कारण हुई है. इसका सीधा असर एयरलाइन कंपनियों और हवाई यात्रियों पर पड़ने वाला है. आने वाले दिनों में हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं.
वेबसाइट पर बदलाव और मंत्रालय का बयान
आज सुबह में इंडियन ऑयल ने कीमतों में बदलाव का ऐलान किया था. इसके तहत एटीएफ डोमेस्टिक की कीमतों में 115 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई थी. इसकी वजह से घरेलू बाजार में कीमतें 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पार कर गईं थी. हालांकि बाद में मंत्रालय ने इस मामले में दखल दिया और कंपनी से बातचीत कर कीमतों में कम बढ़ोतरी करने को कहा. इसके बाद कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर नए रेट अपडेट किए, जिसमें कीमत अब करीब 96000 रुपये से बढ़कर 104927 रुपये हो गई है. हालांकि मंत्रालय की दखल का असर सिर्फ डोमेस्टिक स्तर के कीमतों होगा और इंटरनेशल लेवल की कीमतों पर कोई असर नहीं होगा.

दिल्ली में ATF कीमतों में भारी उछाल
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में ATF की कीमत बढ़कर 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है. पिछले महीने यह कीमत करीब 96 हजार रुपये थी. यानी एक महीने में ही एक लाख रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. यह बढ़ोतरी 115 फीसदी से ज्यादा की है. इतनी तेज बढ़ोतरी से एयरलाइंस की कॉस्ट काफी बढ़ जाएगी.
कोलकाता और चेन्नई में भी बढ़े दाम
कोलकाता में ATF की कीमत अब 2.05 लाख रुपये के आसपास पहुंच गई है. मार्च में यह करीब 99 हजार रुपये थी. वहीं चेन्नई में कीमत बढ़कर 2.14 लाख रुपये हो गई है. पहले यह करीब 1 लाख रुपये थी. दोनों शहरों में भी कीमतों में भारी उछाल देखा गया है.
मुंबई में ATF सबसे सस्ता
मुंबई में ATF की कीमत 1.94 लाख रुपये प्रति किलोलीटर है. यह अन्य बड़े शहरों के मुकाबले थोड़ा कम है. पिछले महीने यहां कीमत करीब 90 हजार रुपये थी. हालांकि यहां भी कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है. फिर भी यह प्रमुख शहरों में सबसे सस्ता बना हुआ है.
वैश्विक संकट से बढ़ी कीमतें
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल और ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है. इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. इस वैश्विक संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है. भारत ईंधन का बड़ा आयातक देश है, इसलिए यहां कीमतें तेजी से बढ़ती हैं.
ये भी पढ़ें- कमर्शियल LPG हुआ महंगा, कीमतों में 195 रुपये की बढ़ोतरी, होटल और रेस्टोरेंट में खाना होगा महंगा
हवाई यात्रा हो सकती है महंगी
ATF की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर हवाई किराए पर पड़ सकता है. एयरलाइंस अपनी बढ़ी हुई लागत को यात्रियों से वसूल सकती हैं. इससे आने वाले समय में टिकट महंगे होने की संभावना है. साथ ही एयरलाइन कंपनियों के शेयर भी निवेशकों के रडार पर आ सकते हैं.
Latest Stories
युद्ध हर रोज काट रहा आपकी जेब, दूध, ब्रेड से लेकर घूमना-फिरना हुआ महंगा; जानें 90 दिन में कितना बढ़ गया बोझ
दूध, पेट्रोल और CNG के बाद अब बिजली ने दिया झटका, UP में जून से 10% बढ़कर आएगा इलेक्ट्रिसिटी बिल
5 दिन में ₹3000 सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी ₹4,500 की गिरावट, जानें आपके शहर में 24-22-18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव
