Bank Holiday: 22 से 28 जून के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें आपके शहर में खुला हैं या नहीं
अगर अगले सप्ताह बैंक शाखा जाने की योजना है तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें. 22 से 28 जून 2026 के बीच मुहर्रम, चौथे शनिवार और रविवार के कारण कई शहरों में बैंक चार दिनों तक बंद रहेंगे. हालांकि UPI, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.

Bank Holiday Next Week: अगर अगले सप्ताह बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना है, तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें. 22 जून से 28 जून 2026 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक शाखाएं चार दिनों तक बंद रहेंगी. हालांकि यह बंदी सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होगी, लेकिन कई शहरों में लगातार चार दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, अगले सप्ताह बैंकों में छुट्टियां क्षेत्रीय त्योहारों, चौथे शनिवार और रविवार के कारण रहेंगी. हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी.
अगले सप्ताह कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 25 जून (गुरुवार): मुहर्रम के अवसर पर विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
- 26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम (आशूरा/यौम-ए-शहादत) के कारण अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर सहित कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
- 27 जून (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
- 28 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें- IT शेयरों में बड़ी गिरावट… फिर भी FIIs ने खरीदे ₹4859 करोड़ के शेयर, 4 महीने की सबसे बड़ी खरीदारी
22 से 24 जून तक बैंक खुले रहेंगे
22 जून (सोमवार) से 24 जून (बुधवार) तक देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. हालांकि जिन राज्यों में स्थानीय अवकाश घोषित होगा, वहां स्थिति अलग हो सकती है.
छुट्टी के दौरान कौन-सी बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी?
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
- UPI, NEFT, RTGS, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.
- ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और शॉपिंग जैसी सेवाएं बिना रुकावट जारी रहेंगी.
- हालांकि शाखा में जाकर किए जाने वाले काम, जैसे चेक क्लियरेंस, नकद जमा-निकासी (ब्रांच के माध्यम से), ड्राफ्ट या दूसरे काउंटर सेवाएं छुट्टी के दौरान उपलब्ध नहीं होंगी.
इसे भी पढ़ें- EPF Transfer Rules: नौकरी बदलने के बाद PF ट्रांसफर करना कितना जरूरी, जानिए फायदे और पूरा प्रोसेस