₹14 हजार सस्ती हुई चांदी, 5 दिनों में सोना ₹3380 लुढ़का; खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है. बीते सप्ताह दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. सोना 3,380 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, जबकि चांदी 13,830 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गई. ऐसे में निवेशकों और खरीदारों की नजर अब प्रमुख शहरों में जारी ताजा गोल्ड और सिल्वर रेट्स पर बनी हुई है.

Silver Price Today Image Credit: @AI/Money9live

Gold Silver Price Weekly : सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. बीते सप्ताह सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई. जहां सोना पांच कारोबारी सत्रों में 3,380 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया, वहीं चांदी की कीमत में 13,830 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई. आइए जानते हैं बीते सप्ताह गोल्ड और सिल्वर के भाव में कितना उतार-चढ़ाव देखने को मिला और आपके शहर में ताजा भाव क्या हैं?

3,380 रुपये सस्ता हुआ सोना

बीते सप्ताह के पांच कारोारी सत्रों में सोने की कीमतों में 3,380 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. 14 जून को 24 कैरेट सोना 1,50,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था. 15 जून को तेज़ी के बाद इसकी कीमत 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई. 16 जून को भी तेजी का सिलसिला जारी रहा.

हालांकि, इसके बाद सोने में गिरावट का दौर शुरू हुआ. 17 जून को सोना लगभग 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ और सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन इसकी कीमत घटकर 1,47,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इस तरह, पांच कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत में कुल 3,380 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

13,830 रुपये सस्ती हुई चांदी

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी बीते सप्ताह गिरावट देखने को मिली. पांच कारोबारी दिनों के दौरान चांदी करीब 14,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई.

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 999 शुद्धता वाली चांदी 2,47,650 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी. वहीं, सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन 19 जून को इसकी कीमत घटकर 2,33,820 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इस प्रकार, सप्ताह भर में चांदी की कीमत में 13,830 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई.

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट (प्रति ग्राम)22 कैरेट (प्रति ग्राम)18 कैरेट (प्रति ग्राम)
चेन्नई₹14,837₹13,600₹11,370
मुंबई₹14,608₹13,390₹10,956
दिल्ली₹14,623₹13,405₹10,971
कोलकाता₹14,608₹13,390₹10,956
बेंगलुरु₹14,608₹13,390₹10,956
हैदराबाद₹14,608₹13,390₹10,956
केरल₹14,608₹13,390₹10,956
पुणे₹14,608₹13,390₹10,956
वडोदरा₹14,613₹13,395₹10,961
अहमदाबाद₹14,613₹13,395₹10,961
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,550₹25,500₹2,55,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
बेंगलुरु₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
केरल₹2,550₹25,500₹2,55,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: 5 दिनों में ₹4870 सस्ता हुआ सोना, चांदी में ₹1500 की गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट