Jio Credit में Bank of America की एंट्री, 18268 करोड़ रुपये का लगाया दांव; खरीदेगा 49.9% तक हिस्सेदारी

Bank of America ने Jio Financial Services की सब्सिडियरी Jio Credit में 49.9% तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए 18,268 करोड़ रुपये की डील की है. BofA शुरुआत में 26.5% हिस्सेदारी के लिए 6,613 करोड़ रुपये लगाएगा, जबकि वारंट्स के जरिए हिस्सेदारी 49.9% तक बढ़ाई जा सकेगी. Jio Credit का AUM 30 जून 2026 तक 30,667 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

जियोफाइनेंस Image Credit: @Money9live

Jio Credit: Bank of America Corporation यानी BofA भारत के फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में बड़ा इन्वेस्टमेंट करने जा रहा है. कंपनी Jio Financial Services की NBFC सब्सिडियरी Jio Credit Limited में 49.9 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदेगी. इस डील की कुल वैल्यू 18,268 करोड़ रुपये तक हो सकती है. इसके लिए Jio Financial Services और Bank of America के बीच डेफिनिटिव एग्रीमेंट साइन हुआ है.

पहले 26.5% हिस्सेदारी खरीदेगा BofA

एग्रीमेंट के तहत Bank of America शुरुआत में Jio Credit में 26.5% इक्विटी स्टेक खरीदेगा. इसके लिए प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए इक्विटी शेयर्स जारी किए जाएंगे. यह ट्रांजैक्शन रेगुलेटरी और स्टैच्यूटरी अप्रूवल्स के अधीन है. मंजूरी मिलने के बाद डील को आगे बढ़ाया जाएगा.

6,613 करोड़ रुपये में इक्विटी शेयर्स की खरीद

Bank of America की सब्सिडियरी NB Holdings, Jio Credit के 4.29 करोड़ इक्विटी शेयर्स खरीदेगी. इन शेयर्स की खरीद कैश के जरिए प्रेफरेंशियल इश्यू में होगी. इस ट्रांजैक्शन की वैल्यू करीब 6,613 करोड़ रुपये होगी और इसके बाद NB Holdings के पास Jio Credit की 26.5% हिस्सेदारी आ जाएगी.

वारंट्स के जरिए हिस्सेदारी 49.9% तक बढ़ेगी

Bank of America बाद में Jio Credit के 7.56 करोड़ वारंट्स के लिए 11,655 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेगा. इनमें से प्रत्येक वारंट को 18 महीने के भीतर एक इक्विटी शेयर में कन्वर्ट किया जा सकेगा. वारंट्स के एक्सरसाइज होने के बाद Bank of America की हिस्सेदारी Jio Credit में बढ़कर 49.9% तक हो सकती है.

Jio Credit के बोर्ड में बराबर रिप्रेजेंटेशन

ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद Jio Credit के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में Jio Financial Services और Bank of America को बराबर रिप्रेजेंटेशन मिलेगा. हालांकि, Jio Credit की मौजूदा मैनेजमेंट टीम ही कंपनी की स्ट्रैटेजी और ऑपरेशंस को आगे बढ़ाती रहेगी. इसके साथ ही Jio Credit, Jio Financial Services की सब्सिडियरी बनी रहेगी और JFSL की फाइनेंशियल रिपोर्टिंग में इसका कंसोलिडेशन जारी रहेगा.

Bank of America के लिए क्यों अहम है डील?

Bank of America के लिए यह इन्वेस्टमेंट भारत के तेजी से बढ़ते फाइनेंशियल सर्विसेज मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का बड़ा मौका है. कंपनी को Jio Financial Services की लोकल मार्केट एक्सपर्टीज, कस्टमर बेस और डिजिटल कैपेबिलिटीज का फायदा मिल सकता है. वहीं, Bank of America अपने ग्लोबल बैंकिंग एक्सपीरियंस और टेक्नोलॉजी कैपेबिलिटीज के जरिए Jio Credit के एक्सपैंशन में योगदान दे सकता है.

Brian Moynihan ने क्या कहा

Bank of America के चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर Brian Moynihan ने कहा कि Jio Financial Services के स्केल, लोकल एक्सपर्टीज और कस्टमर बेस को Bank of America की ग्लोबल रीच और डिजिटल एक्सपीरियंस के साथ जोड़ने से फाइनेंशियल सर्विसेज की पहुंच बढ़ाने में मदद मिल सकती है. उन्होंने कहा कि यह पार्टनरशिप भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट करने और फाइनेंशियल सर्विसेज तक पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

2 साल में 30,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा AUM

Jio Credit का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट यानी AUM 30 जून 2026 तक 30,667 करोड़ रुपये पहुंच गया था. Jio Credit ने करीब 2 साल पहले अपना ऑपरेशंस शुरू किया था और इतनी कम अवधि में कंपनी का AUM 30,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के 68000 करोड़ रुपये डूबे, शेयरों का बुरा हाल; सबसे अधिक टूटा ये स्टॉक

Loading...
Unable to load recommendations.