मंडे को भी नहीं थमी Dhurandhar 2 की रफ्तार, ₹500 करोड़ क्लब में शामिल; रणवीर सिंह का जलवा बरकरार

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है. फिल्म ने पांचवें दिन 65 करोड़ की कमाई के साथ 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ के करीब पहुंच गया है. देखना होगा कि आने वाले दिन फिल्म की कमाई को कहां पहुंचाते हैं.

धुरंधर- दी रिवेंज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Image Credit: @Tv9

Dhurandhar: The Revenge 5th Day Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तूफानी प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही इस फिल्म ने अब मंडे टेस्ट में भी शानदार पकड़ दिखाकर यह साबित कर दिया है कि इसका क्रेज सिर्फ वीकेंड तक सीमित नहीं है. आमतौर पर सोमवार का दिन फिल्मों के लिए चुनौती भरा होता है. वीकेंड के बाद ऑडियंस की संख्या कम हो जाती है और कलेक्शन में गिरावट देखी जाती है. लेकिन धुरंधर 2 ने इस ट्रेंड को पूरी तरह उलट दिया है और वर्किंग डे होने के बावजूद मजबूत कमाई दर्ज की है.

मंडे टेस्ट में भी कायम रही रफ्तार

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार (23 मार्च) को रात 11:35 तक 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई बढ़कर लगभग 519 करोड़ रुपये पहुंच गई है. इन आंकड़ों के साथ फिल्म आधिकारिक रूप से 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है. हालांकि, संडे कलेक्शन के मुकाबले फिल्म की कमाई 43 फीसदी के आसपास कम हुई है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी रफ्तार में

फिल्म की कमाई सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. 22 मार्च तक धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 761 करोड़ रुपये पहुंच चुका था. अब अगर इसमें सोमवार के कलेक्शन को जोड़ दें तो फिल्म की कुल वर्ल्ड वाइड कमाई 829.76 करोड़ रुपये है. इन नंबर्स के साथ कई दूसरे बड़े रिकॉर्ड्स पर खतरा मंडराने लगा है.

पेड प्रीव्यू से ही दिख गया था दम

19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू से ही जबरदस्त शुरुआत की थी. पेड प्रीव्यू में ही फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कलेक्शन कर ली थी. शुरुआती रुझानों ने ही साफ कर दिया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस की घोड़ी साबित हो सकती है.

क्या बनेगी सबसे बड़ी फिल्म?

फिल्म की मौजूदा स्पीड को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी उत्साहित हैं. अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो धुरंधर 2 न सिर्फ 500 करोड़ क्लब पार करेगी, बल्कि आने वाले दिनों में बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंचने की दावेदार बन सकती है. हालांकि, कलेक्शन के आंकड़ों की स्पीड थोड़ी कम हुई है लेकिन देखना होगा कि आगे का रुख कैसा रहता है. 

ये भी पढ़ें- सस्ता हुआ सोना-चांदी, ₹10500 तक टूटी कीमतें; लेकिन MCX पर सिल्वर ने दिखाई दमदार रिकवरी

Latest Stories

वैश्विक उथल-पुथल के बीच फास्ट ट्रैक पर भारत, हर सेक्टर हुए ट्रांसफॉर्म, दुनिया देख रही है न्यू इंडिया- पीएम मोदी

₹1.48 लाख करोड़ के ऑयल बांड को PM मोदी ने बताया कांग्रेस का पाप, धोने के लिए चुकाए ₹3 लाख करोड़; जानें पूरा मामला

विश्व में मची आर्थिक उथल-पुथल के बीच चमक रहा भारत, WITT में बोले माय होम ग्रुप के एग्जीक्यूटिव VC- रामू राव जुपल्ली

युद्ध ग्रस्त माहौल में पीएम मोदी के पास शांति का मंत्र, WITT के मंच से बोले TV9 के CEO & MD बरुण दास

WITT के मंच से बोले पीएम मोदी- ‘हम भारत के साथ हैं, हम शांति के साथ हैं और संवाद के साथ हैं’

सस्ता हुआ सोना-चांदी, ₹10500 तक टूटी कीमतें; लेकिन MCX पर सिल्वर ने दिखाई दमदार रिकवरी