रोजमर्रा का सामान फिर होगा महंगा? साबुन-तेल से बिस्किट तक बढ़ सकती है कीमत
इस वीडियो में रोजमर्रा के सामानों की बढ़ती कीमतों और महंगाई पर चर्चा की गई है. बिस्किट, साबुन, तेल और चाय जैसे FMCG प्रोडक्ट्स आने वाले दिनों में फिर महंगे हो सकते हैं. कंपनियों का कहना है कि कच्चा तेल, पाम ऑयल और पैकेजिंग की लागत बढ़ने से उन पर दबाव बन रहा है. कंपनियां सीधे दाम बढ़ाने की जगह श्रिंक्फ्लेशन अपना सकती हैं, जिसमें सामान की मात्रा घटा दी जाती है. इसके अलावा मानसूनी बारिश, बुवाई के आंकड़े और बाजार में बढ़ती मांग के असर को भी विस्तार से समझाया गया है. इस पूरे मुद्दे पर HUL, Britannia, Godrej Consumer, और Tata Consumer जैसी कंपनियों का क्या कहना है, यह भी बताया गया है. ग्राहकों को उम्मीद करके चलना चाहिए कि आने वाले समय में इन सभी रोजमर्रा की चीजों के दाम में अभी और भी इजाफा हो सकता है.
More Videos
SBI में है खाता? 1 अक्टूबर से इन लोगों की जेब पर पड़ेगा असर, बदलने वाला है ATM से कैश निकालने का नियम
घर में रखा सोना बेचने की क्यों आई नौबत? क्या Gold Crash आने वाला है!
क्या अमीर बनने के लिए कर्ज जरूरी है? Robert Kiyosaki के 1.2 अरब डॉलर डेट से समझें पूरा खेल
