BSNL 4G, 5G Network के लिए हो जाओ तैयार, सस्ते में मिलेगी धांसू स्पीड! जानें क्या है प्लान
इस वीडियो में BSNL के 4G और 5G नेटवर्क विस्तार की बड़ी योजना के बारे में बताया गया है. महंगे रीचार्ज से परेशान ग्राहकों के लिए BSNL एक बड़ा ऑप्शन बनकर सामने आ रहा है. कंपनी अगले पांच सालों में लगभग 77,000 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करने की तैयारी में है. इसके तहत दो लाख नए 4G टावर लगाए जाएंगे और जरूरत वाले इलाकों में 5G सेवा भी शुरू की जाएगी. BSNL और Vodafone Idea के बीच टावर और नेटवर्क शेयरिंग को लेकर भी बात चल रही है. इससे दोनों कंपनियों को कम लागत में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और ग्राहकों को तेज स्पीड का फायदा होगा, पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो पूरा देखें.
