9 दिन बाद महंगी हो जाएंगी मारुति की कारें!
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 1 अगस्त 2026 से अपनी कारों की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. यह फैसला लगातार बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्चों के कारण लिया गया है. कंपनी ने बताया कि पिछले कई महीनों से वह बढ़ती लागत का भार खुद उठा रही थी और ग्राहकों पर इसका असर न पड़े, इसके लिए उत्पादन प्रक्रिया को बेहतर बनाने और खर्च कम करने के उपाय अपनाए थे.
हालांकि, अब स्थिति ऐसी हो गई है कि पुराने दामों पर कारों को बेचना मुश्किल हो रहा है, इसलिए बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना पड़ रहा है. स्टील, एल्युमीनियम, रबर जैसे कच्चे माल और लॉजिस्टिक्स व मैन्युफैक्चरिंग की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने हाल ही में जुलाई 2026 में ₹2.10 लाख तक के भारी डिस्काउंट दिए थे. कंपनी का कहना है कि डिस्काउंट बिक्री बढ़ाने और स्टॉक खाली करने की रणनीति है, जबकि मूल्य वृद्धि बढ़ती लागत की भरपाई के लिए है.
More Videos
5G फोन खरीदना पड़ेगा महंगा! ₹10 हजार वाले फोन पर क्यों मड़रा रहा है संकट ?
Airtel ने दिया ग्राहकों को झटका! Recharge Plans हुए महंगे, Jio और Vi भी बढ़ाएंगे दाम?
BSNL 4G, 5G Network के लिए हो जाओ तैयार, सस्ते में मिलेगी धांसू स्पीड! जानें क्या है प्लान
