औंधे मुह गिर रहा है बुलियन बाजार! सोना ₹1000 और चांदी में ₹3310 रुपये की बड़ी गिरावट
सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. वैश्विक बाजार में बिकवाली और घरेलू मांग कमजोर पड़ने से सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय बुलियन मार्केट और MCX दोनों पर गोल्ड और सिल्वर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

Gold and Silver Price 7 July: यदि आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. वैश्विक बाजारों में कमजोरी और घरेलू स्तर पर मांग घटने से भारतीय बुलियन मार्केट और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) दोनों जगह सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुनाफावसूली के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम औंधे मुंह गिरे हैं, जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर दिख रहा है.
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बड़ी गिरावट
ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी में तेज बिकवाली देखी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 56.15 डॉलर यानी 1.34% की गिरावट के साथ 4,126.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट आई है. वैश्विक स्तर पर चांदी 1.54 डॉलर यानी 2.47% टूटकर 61.01 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है.
भारतीय बुलियन मार्केट का हाल
विदेशी बाजारों में मंदी की वजह से भारतीय सर्राफा बाजार में भी रौनक गायब है. भारतीय बुलियन मार्केट में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,020 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. वहीं चांदी भी 3,310 रुपये (-1.40%) की भारी गिरावट के साथ 2,33,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
MCX पर भी मंदी का साया
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज वायदा कारोबार में लाल निशान में ट्रेडिंग हो रही है:
- MCX गोल्ड: 5 अगस्त 2026 की एक्सपायरी वाला सोना 927 रुपये टूटकर 1,45,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.
- MCX सिल्वर: 4 सितंबर 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी 2,898 रुपये की कमजोरी के साथ 2,33,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है.
यह भी पढ़ें: BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप रिकॉर्ड ₹482 लाख करोड़ पार, लेकिन डॉलर के मुकाबले अब भी पीछे
साप्ताहिक और मासिक बदलाव पर एक नजर
अगर पिछले रिकॉर्ड को देखें, तो सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. एक हफ्ते पहले (30 जून 2026) के मुकाबले आज भले ही सोना 2.47% और चांदी 2.01% महंगी है, लेकिन एक महीने पहले (7 जून 2026) की तुलना में कीमतों में भारी कटौती हुई है. एक महीने पहले सोना जहां 1,55,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, वहीं आज यह करीब 5.96% सस्ता हो चुका है. इसी तरह चांदी भी एक महीने पहले के 2,49,110 रुपये के मुकाबले करीब 6.32% नीचे आ चुकी है.