Gold-Silver: सोने की कीमत ₹800 बढ़कर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हुई, चांदी की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
Gold-Silver Price Today: ट्रेडर्स ने कहा कि घरेलू बुलियन मार्केट में सोने की लगातार खरीदारी देखी गई, जबकि हालिया गिरावट के बाद चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. सरकारी सपोर्ट वाले निवेश के जरिए अपने टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में आई गिरावट को रोकने की हालिया कोशिशों से भी चांदी सहित इंडस्ट्रियल मेटल्स के प्रति इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ा है.

Gold-Silver Price Today: मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में मजबूत फिजिकल डिमांड और ग्लोबल ट्रेंड्स के कारण सोने की कीमतों में 800 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. लोकल ट्रेडर्स के अनुसार, 99.9 फीसदी प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1,47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई.
सोमवार को सोने का भाव 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, चांदी की कीमत 2,21,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर स्थिर रही.
सोने की लगातार खरीदारी
ट्रेडर्स ने कहा कि घरेलू बुलियन मार्केट में सोने की लगातार खरीदारी देखी गई, जबकि हालिया गिरावट के बाद चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ.
क्यों आई सोने की कीमतों में तेजी?
HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, ‘मंगलवार को सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हुई क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच फिर से शुरू हुई डिप्लोमैटिक कोशिशों से जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम हुई, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई और बुलियन को सपोर्ट मिला.’
उन्होंने कहा कि मजबूत फिजिकल डिमांड, खासकर चीन से, और सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी ने कीमती धातुओं को सपोर्ट देना जारी रखा.
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर
ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 50.12 डॉलर या 1.25 प्रतिशत बढ़कर 4,057.89 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी 4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 58.80 डॉलर प्रति औंस हो गई.
मजबूत हो रही हैं मेटल की कीमतें
कोटक सिक्योरिटीज में AVP कमोडिटी रिसर्च कायनात चेनवाला ने कहा, ‘मंगलवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत में बढ़ोतरी हुई और यह इंट्राडे में 4,082 डॉलर प्रति औंस के हाई लेवल पर पहुंच गया, क्योंकि यह मेटल पिछले हफ्ते 4,000 डॉलर से नीचे आई गिरावट के बाद फिर से अपनी स्थिति मजबूत कर रही है.’
मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटीज के हेड प्रवीण सिंह के अनुसार, इस उम्मीद से चांदी के प्रदर्शन में सुधार हुआ कि अमेरिका और ईरान के बीच डिप्लोमैटिक बातचीत से क्षेत्रीय तनाव कम हो सकता है.
मेटल्स के प्रति इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ा
उन्होंने कहा कि चीन द्वारा बड़े पैमाने पर सरकारी सपोर्ट वाले निवेश के जरिए अपने टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में आई गिरावट को रोकने की हालिया कोशिशों से भी चांदी सहित इंडस्ट्रियल मेटल्स के प्रति इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ा है. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच चीन ने फ्यूल एक्सपोर्ट पर भी कड़े प्रतिबंध बनाए रखे हैं, जिससे एनर्जी की कीमतों को और सपोर्ट मिला है.