सोना फिर 1 लाख की ओर, कीमत 99 हजार के पार, इन फैक्टर्स से आगे और बढ़ेगी कीमत
Gold Rate: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है, जो 99 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है. तनिष्क की वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट सोना 99,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

Gold Price Today: पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट के बाद फिर से सोने का भाव बढ़ने लगा है. एक दिन पहले 300 रुपये महंगा होने के बाद आज फिर सोना बढ़कर गया है 99 हजार के पास पहुंच गया है. ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 99,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है (टैक्स शामिल है), वहीं 22 कैरेट सोना 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है. चलिए जानते हैं क्या है सोने का हाल और अब किन कारणों से बढ़ रही है कीमत.

MCX पर भी भाग रहा सोना
फिलहाल सोने की चाल को समझना मुश्किल है, जहां एक तरफ सोने की रिटेल कीमतें बढ़ रही हैं इधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने गिरावट के साथ खुला है, यह 63 रुपये नीचे है और 97,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है.
ग्लोबल बाजार में चमक रहा सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ खुला है, यहां सोने का दाम 3,366 डॉलर प्रति औंस है. इस तेजी के पीछे कई वजह हो सकती हैं. चलिए जानते हैं…

यह भी पढ़ें: खुशियों के बीच अनिल अंबानी को झटका, कमाऊ पूत पर छाया संकट! 88 करोड़ बने गले की फांस
आपके शहर में सोने का भाव
शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
---|---|---|
चेन्नई | 98,850 | 90,610 |
मुंबई | 98,850 | 90,610 |
दिल्ली | 99,000 | 90,760 |
कोलकाता | 98,850 | 90,610 |
बेंगलुरु | 98,850 | 90,610 |
हैदराबाद | 98,850 | 90,610 |
केरल | 98,850 | 90,610 |
पुणे | 98,850 | 90,610 |
वडोदरा | 98,900 | 90,660 |
सोने में तेजी का कारण
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के CEO चिंतन मेहता ने बताया कि “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्युमिनियम पर इंपोर्ट ड्यूटी 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा के बाद बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा है.”
मेहता ने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और मध्य पूर्व में चल रहे संघर्षों की वजह से भी सोने की कीमतों को सहारा मिला है.
वहीं HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशक अब अमेरिका के मई महीने के ISM – मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) रिपोर्ट पर नजर बनाए हुए हैं.
Latest Stories

Big Picture: रेयर अर्थ मटेरियल बने चीन के हथियार, ट्रेड वार में भारत सहित पूरी दुनिया की हो रही हार

ये ऑटो ड्राइवर महीने में करता है 8 लाख रुपये तक कमाई, जानें कैसे होती है बिना गाड़ी चलाए इतनी इनकम

Starlink के खिलाफ लामबंद हुए Jio-Airtel, सैटेलाइट स्पेक्ट्रम फीस को लेकर खोला मोर्चा
