Gold Rate Today: गिरावट के बाद फिर चढ़ा सोना, इंटरनेशनल लेवल पर 0.22% महंगा, MCX पर भी बढ़ी कीमत

लगातार गिरावट के बीच बुधवार को सोने में उछाल देखने को मिला. अतंरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सोने में आई तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला. जिसके चलते एमसीएक्‍स पर भी आज सोने की कीमतें बढ़ गई. तो किस शहर में कितनी है कीमत यहां करें चेक.

2 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. Image Credit: @Money9live

Gold Rate Today: कमजोर डॉलर और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की अनिश्चितता के चलते बुधवार को अमेरिकी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. इंटरनेशनल लेवल पर 11 जून को 0.22% उछलकर 3340 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया. वहीं MCX पर सोने में उछाल देखने को मिला. ये 310 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 97,212 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. बता दें बीते कुछ दिनों से सोने में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, चांदी की बात करें तो आज ये भी 53 रुपये की तेजी के साथ 106,802 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है.

रिटेल में क्‍या है सोने की कीमत?

तनिष्‍क की वेबसाइट के मुताबिक 11 जून को 24 कैरेट सोने की कीमत 98020 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जो 10 जून को 98130 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं आज 22 कैरेट सोने के भाव 89850 रुपये प्रति 10 ग्राम थे. जबकि कल इसकी कीमत 89950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी.

पेटीएम और IBJA पर क्‍या है हाल?

बुधवार को पेटीएम पर एक ग्राम सोना 9989 रुपये में मिल रहा था. मंंगलवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 96359 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी, वहीं चांदी का रेट भी बढ़कर 107000 रुपये/किलो पर आ गया था.

शहरवार देखें सोने के रेट

Latest Stories

14 मार्च से ₹2300 तक महंगा होगा IndiGo का टिकट, जेट फ्यूल बढ़ने से एयरलाइन ने लगाया नया चार्ज

LPG Crisis के बीच सरकार सख्त! जानें कितने सिलेंडर रखने पर हो सकती है जेल और कितना लगेगा जुर्माना

ईरान भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए दे सकता है सुरक्षित रूट, कुछ घंटों में आ सकता है बड़ा अपडेट

भारत और अमेरिका फाइनल करने वाले हैं क्रिटिकल मिनरल्स एग्रीमेंट, सर्जियो गोर ने कहा- कुछ महीनों में होगी बड़ी घोषणा

Gold-Silver Price: एक दिन में ₹11000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ धड़ाम; जानें अब कहां पहुंची कीमतें

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में 11.68 अरब डॉलर की कमी; गोल्ड रिजर्व भी घटा