Mercedes-Benz की कारें होंगी महंगी, 1 अप्रैल से करीब 2 फीसदी तक बढ़ेंगी कीमतें; ये हैं कारण
Mercedes-Benz India ने घोषणा की है कि वह 1 अप्रैल से अपने पूरे मॉडल पोर्टफोलियो की कीमतों में करीब 2 फीसदी तक बढ़ोतरी करेगी. कंपनी के अनुसार रुपये की कमजोरी, यूरो के मुकाबले भारतीय करेंसी में गिरावट और बढ़ती इनपुट लागत के कारण यह फैसला लिया गया है. इससे पहले Audi ने भी भारत में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है.
Mercedes-Benz India Price Hike: अगर आप लग्जरी कार के शौकीन हैं तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz India ने घोषणा की है कि वह भारत में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. कंपनी 1 अप्रैल से अपने पूरे पोर्टफोलियो पर लगभग 2 फीसदी तक कीमत बढ़ाएगी. कंपनी का कहना है कि रुपये की कमजोरी और बढ़ती इनपुट लागत के कारण यह फैसला लिया गया है.
1 अप्रैल से लागू होंगी नई कीमतें
Mercedes-Benz India के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) ब्रेंडन सिसिंग के अनुसार कंपनी 1 अप्रैल से अपनी कारों की कीमतों में करीब 2 फीसदी का प्राइस करेक्शन लागू करेगी. यह बढ़ोतरी कंपनी के पूरे मॉडल पोर्टफोलियो पर लागू होगी. नए प्राइस लागू होने के बाद Mercedes-Benz के विभिन्न मॉडल पहले की तुलना में थोड़े महंगे हो जाएंगे.
रुपये की कमजोरी बनी बड़ी वजह
कंपनी के मुताबिक हाल के समय में यूरो के मुकाबले रुपये में लगातार कमजोरी देखने को मिली है. इसके अलावा कच्चे माल और अन्य इनपुट लागत में भी बढ़ोतरी हुई है. इन दोनों कारणों से लागत बढ़ने के चलते कंपनी को कीमतों में बदलाव करना पड़ रहा है.
लागत का दबाव संभालने की कोशिश
कंपनी ने कहा कि वह हमेशा लागत के दबाव को खुद वहन करने की कोशिश करती है, लेकिन मौजूदा हालात में कीमतों में थोड़ा बदलाव जरूरी हो गया है. कंपनी का लक्ष्य यह है कि कीमतों में बढ़ोतरी का असर ग्राहकों पर कम से कम पड़े.
यह भी पढ़ें: 350cc की बाइक खरीदने का है मन, कितनी आएगी Honda CB350 और Royal Enfield Classic 350 की EMI, देखें कैलकुलेशन
Audi ने भी बढ़ाईं कीमतें
Mercedes-Benz से पहले Audi ने भी भारत में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. Audi ने भी घोषणा की है कि वह 1 अप्रैल से अपने वाहनों की कीमतों में करीब 2 फीसदी तक बढ़ोतरी करेगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव और बढ़ती लागत के कारण आने वाले समय में अन्य ऑटो कंपनियां भी कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं. अब देखना होगा कि और कौन-सी कंपनियां Mercedes-Benz और Audi की राह पर चलती हैं.
Latest Stories
350cc की बाइक खरीदने का है मन, कितनी आएगी Honda CB350 और Royal Enfield Classic 350 की EMI, देखें कैलकुलेशन
₹49,999 में आया TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 86 किमी रेंज और कई स्मार्ट फीचर, जानिए कीमत और रेंज
व्हील नट टाइट करने का क्या है सही तरीका? छोटी गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान; टायर बदलते समय रखें ध्यान
